फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yoga athletes to showcase their talent at the national-level competition

Yamuna Nagar News: राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे योग खिलाड़ी

Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yoga athletes to showcase their talent at the national-level competition
प्रतियोगिता में जीते पदक दिखाते ​खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के चलते खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता लड़का-लड़की की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में करवाई गई थी।
यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ के सेंट स्टीफंस स्कूल चंडीगढ़ में हुई थी। इसमें सेंट थॉमस स्कूल विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में कुल 16 पदक हासिल किए। लड़कियों की तीन दिवसीय राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 अगस्त तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बिल्लाबोंग इंटरनेशनल स्कूल में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-14 वर्ग में रिदमिक पेयर में राधिका और मनसीरत कौर और गीतांश व रुद्राक्ष ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, आर्टिस्टिक सिंगल में जपमन कौर ने रजत पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक युगल में अनिक और केशव रोहिल्ला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में ट्रेडिशनल इवेंट में वर्णिका और यश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिस्टिक एकल में भी वर्णिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक युगल में वर्णिका और जानवी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अंडर-19 वर्ग में पारंपरिक कार्यक्रम में आरव कांबोज ने स्वर्ण पदक जीता। आर्टिस्टिक एकल में हश्मन कौर ने रजत और आरव कांबोज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रिदमिक युगल में सुखबीर सिंह और आरव कांबोज ने स्वर्ण पदक जीता।

आर्टिस्टिक युगल में हश्मन कौर व पावनी सिंह और सुखबीर सिंह व आरव कांबोज ने स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय के सभी स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य डॉ. चंदना लाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बधाई दी। वहीं राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में एकाग्रता से प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के साथ खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed