{"_id":"4e7cad27eb55fee3e7c4f3e181bc083e","slug":"ymn-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो रक्षा कमांडो फोर्स के सदस्यों ने गो तस्करों से मुक्त करवाए दो बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो रक्षा कमांडो फोर्स के सदस्यों ने गो तस्करों से मुक्त करवाए दो बैल
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो रक्षा कमांडो फोर्स के सदस्यों ने शादीपुर के नजदीक से गो तस्करों से दो बैल मुक्त करवाए। आरोपी गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गो रक्षा कमांडो फोर्स यमुनानगर के जिला अध्यक्ष सतीश मयूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर गोवंशजों को पैदल शादीपुर के रास्ते वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे है। सूचना मिलने पर उन्होंने शादीपुर के नजदीक नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद छह सात गो तस्कर दो बैलों को लेकर आते हुए दिखाई दिए। फोर्स के सदस्यों ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी बैलों को मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गए।
फोर्स के सदस्यों ने काफी दूर तक उनका पीछा कर पकडने का प्रयास किया, लेकिन गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर सतीश मयूर, राजू, सुशील, रविंद्र, गौरा सनी, राहुल, कुलदीप, विजय राणा मौजूद रहें।