{"_id":"6aa6f016ed626d18da0ac1aa","slug":"yamunanagars-vamshiya-wins-in-the-58-kg-category-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162801-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 58 किग्रा वर्ग में यमुनानगर की वामशिया विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 58 किग्रा वर्ग में यमुनानगर की वामशिया विजेता
Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व उपस्थित अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही 59वीं हरियाणा विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लॉन टेनिस और भारोत्तोलन के मुकाबले पूरे हो गए हैं। इसके साथ तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन भारोत्तोलन के अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भारवर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में करवाई गई। इस दौरान लॉन टेनिस के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। वहीं, भारोत्तोलन में अंडर-17 व 19 आयुवर्ग में लड़कियों के मुकाबले हुए। जिले को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के इन्हीं दो खेलों की मेजबानी मिली थी।
प्रतियोगिता शिक्षा विभाग के जिला खेल एवं सहायक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह की देखरेख में करवाई गई। अंतिम दिन खिलाड़ियों में भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी ने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। वहीं, मुकाबले से पहले परिसर में खिलाड़ी अपनी जोर अजमाइश करते रहे, ताकि प्रदर्शन में सुधार हो। प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी के नेतृत्व में करवाई गई।
विज्ञापन
समापन पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा मुख्यातिथि रहे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान विशिष्ट अतिथ रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, भारोत्तोलन कोच योगेश, सुशील कुमार, लॉन टेनिस कोच ललित टंडन सहित विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई और शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम
भारोत्तोलन अंडर-17
44 किग्रा. में जींद की एकता प्रथम, पलवल की सिमर द्वितीय व पानीपत की मानशी तृतीय।
48 किग्रा. झज्जर की परी प्रथम, सोनीपत की भूमि द्वितीय, पानीपत की रिया गोस्वामी तृतीय।
53 किग्रा. झज्जर की राधिका प्रथम, हिसार की अनु द्वितीय, जींद की हर्षिका तृतीय।
58 किग्रा. अंबाला की हिमांशी प्रथम, झज्जर की अक्षिता द्वितीय, पानीपत की चेतन तृतीय।
63 किग्रा. पलवल की रितिका प्रथम, यमुनानगर की प्राची द्वितीय, रोहतक की गीति तृतीय।
69 किग्रा. पानीपत की राधिका प्रथम, हिसार की तनिष्का द्वितीय, यमुनानगर की भूमिका तृतीय।
71 किग्रा. नहूं की दीप्ति प्रथम, यमुनानगर की अनाया द्वितीय, करनाल की अनुष्ठि तृतीय।
77 किग्रा. पानीपत की अंशिका प्रथम, यमुनानगर की दिविशा द्वितीय, गुरुग्राम की निशा काजरा तृतीय।
भारोत्तोलन अंडर-19
48 किग्रा. झज्जर की निधि प्रथम, करनाल की वीरांगना द्वितीय, कैथल की अंशिका तृतीय।
53 किग्रा. हिसार की सोनिया प्रथम, झज्जर की साक्षी द्वितीय, यमुनानगर की सानिया तृतीय।
58 किग्रा. यमुनानगर की वामशिया राव प्रथम, सिरसा की सिमरन द्वितीय, पानीपत की अंशिका तृतीय।
63 किग्रा. झज्जर की तन्ना प्रथम, अंबाला की संजना कुमारी द्वितीय, कैथल की तनिष्का तृतीय।
69 किग्रा. कुरुक्षेत्र की आरती प्रथम, यमुनानगर की दीपांशी द्वितीय, अंबाला की मुस्कान तृतीय।
77 किग्रा. भिवानी की जन्नू प्रथम, कैथल की रैना द्वितीय, करनाल सिया तृतीय।
86 किग्रा. अंबाला की आयशा लोहार प्रथम, कैथल की भूमिला द्वितीय, रोहतक की तान्या तृतीय।
86+ किग्रा. नूहं की चौप प्रथम, यमुनानगर की महक द्वितीय, फतेहाबाद की अद्विका कपूर तृतीय।
लॉन टेनिस अंडर-14 बालिका
-फरीदाबाद प्रथम स्थान।
-गुरुग्राम द्वितीय स्थान।
-रोहतक तृतीय स्थान।
अंडर-17 गर्ल्स
-करनाल प्रथम स्थान।
-फरीदाबाद द्वितीय स्थान।
-पंचकूला तृतीय स्थान।
अंडर-19
-सोनीपत प्रथम स्थान।
-गुरुग्राम द्वितीय स्थान।
-एमएनएस राई तृतीय स्थान ।