फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, yamuna river, full water

खतरे के निशान से नीचे उतरा यमुना का जलस्तर

Mon, 18 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, yamuna river, full water
यमुना नदी में
जिले में चौथे दिन रविवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात होती रही। सबसे ज्यादा 98 एमएम बरसात ताजेवाला क्षेत्र में हुई, जबकि शेष जिले में औसत 16 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान से नीचे आ गया। शनिवार के एक लाख छह हजार से घटकर रविवार को यमुना में अधिकतम 61 हजार 485 क्यूसिक पानी रहा।
विज्ञापन


बता दें कि चार दिन से मैदानी व पहाड़ी और कैचमेंट एरिया में रुक-रुक कर हो रही है। इससे स्थानीय नदियां व नहरे उफान पर हैं, वहीं शनिवार को यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान पर पहुंच गया था। जबकि रविवार को यमुना का जलस्तर शाम पांच बजे तक घटकर 49174 क्यूसिक रह गया और रविवार दोपहर को तीन बजे अधिकतम जलस्तर 61485 दर्ज किया गया। शनिवार को यमुना के जलस्तर बढ़ने के बाद से इजेसी, डब्ल्यूजेसी व सहायक नदियों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


यमुना नदी के पास लगते गांवों में किसी भी प्रकार के पानी घुसने व नुकसान की कोई सूचना नहीं है। किसी भी स्थिति और बाढ़ से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी हथनीकुंड बैराज पर हर पल यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। कैचमेंट एरिया में 24 घंटों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे यमुना में कचरा व गंदा पानी आ रहा है। इसकी वजह से हाइडल की ओर जाने वाली नहरों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed