फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, yamuna river, erigation, block

सिंचाई विभाग ने ब्लाक बनाकर बंद की सड़क

Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, yamuna river, erigation, block
ब्लाक बनाकर बंद की सड़क
 देर से ही सही लेकिन विभाग की नींद खुल ही गई और अराइयांवाला से ताजेवाला लिंक रोड पर सिंचाई विभाग ने भारी-भरकम ब्लाक बनवाकर भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया। इससे पहले खनन से भरे डंपरों के निकलने से परेशान होकर अराइयांवाला पंचायत ने ताजेवाला-अराइयांवाला लिंक रोड पर जेसीबी मशीन से खाई खोदकर रास्ता भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। इसके बावजूद ओवरलोड वाहन निकल रहे थे।
विज्ञापन


पंचायत की कार्यवाही के बाद सिंचाई विभाग ने भी पुलों की सुरक्षा को देखते हुए भारी भरकम ब्लाक बनवाकर भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया। गौरतलब है कि अराइयांवाला से ताजेवाला लिंक रोड पर रोज ही भारी वाहन ओवरलोड निकल रहे थे, जिससे परेशान होकर ग्राम पंचायत अराइयांवाला ने पीडब्ल्यूडी की सड़क के बीच में गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी खोदे गए गड्ढे के दाएं-बाएं से वाहन निकल रहे थे।
विज्ञापन


लिंक रोड पर ही हाई स्कूल है, जहां विद्यार्थियों का आवागमन लगा रहता है। कई बार ओवर लोड वाहनों के कारण यहां हादसा होते-होते बचा। अराइयांवाला की सरपंच गीता के ससुर धर्मपाल ने बताया कि  पिछले कई दिन से अराइयांवाला से ताजेवाला लिंक रोड पर खनन सामग्री से भरे डंपर निकल रहे थे, जिसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान थे। डंपर चालकों को मना करने के बाद भी वे इस मार्ग से गुजरते रहे, जिसके बाद पंचायत को सड़क पर गड्ढा खोदना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed