Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will provide two crore for the development of dharamshalas: Nayab

धर्मशालाओं के विकास के लिए देंगेे दो करोड़ : नायब

Tue, 24 Nov 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Will provide two crore for the development of dharamshalas: Nayab
कपालमोचन मेले में ड्रोन शो देखते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कपालमोचन की पावन धरती पर आकर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। कपालमोचन में आयोजित ड्रोन और लेजर एंड साउंड शो से पहले श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने कपालमोचन की 32 धर्मशालाओं के विकास के लिए श्राइन बोर्ड को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दस्तार केवल सिर पर सजने वाली पगड़ी नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ताज है, जिसे गुरु महाराज ने हम सभी को बख्शा है। गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को एक ओंकार का संदेश दिया और हमेशा परमात्मा का स्मरण करने की सीख दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही राह दिखा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी का सिख गुरुओं के साथ गहरा रिश्ता रहा है। अंबाला, कुरुक्षेत्र और लोहगढ़ सहित प्रदेश के अनेक स्थानों का सिख गुरुओं के इतिहास से विशेष जुड़ाव है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और वीरता को नमन करने के लिए हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed