{"_id":"5921d4c24f1c1b427353610e","slug":"yamunanagar-traser-exjam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के ट्रेसर पद के लिए 12 हजार परीक्षार्थियों ने अजमाया भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के ट्रेसर पद के लिए 12 हजार परीक्षार्थियों ने अजमाया भाग्य
yamunanagar beuro
Updated Sun, 21 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
p
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा सिंचाई विभाग में ट्रेसर के पदों के लिए रविवार को जिले में बने 43 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई गई। जिसमें प्रदेश भर से आए करीब 12 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रही और परीक्षार्थियों से बेल्ट, चेन व अन्य सामान बाहर ही उतरवा लिए गए। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहे और दिनभर केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला की सिंचाई विभाग में ट्रेसर पदों की लिखित परीक्षा के लिए शनिवार देर शाम से ही काफी परीक्षार्थी जिले में पहुंचने लगे थे। रात में धर्मशाला व होटल में गुजारने के बाद सभी रविवार सुबह ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई। इससे पहले परीक्षार्थियों की पूरी तरह चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उनके पास से बेल्ट, चेन, घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य सामान उतरवा लिया गया और उन्हें केवल पहचान पत्र व रोल नंबर स्लीप अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा में प्रदेश भर से आए करीब 12 हजार 31 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर लगाए गए थे।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे मुस्तैद
परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से व नकल रहित संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों, पर्यवेक्षकों व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही जगाधरी के उपमंडलाधीश भारत भूषण कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। सभी परीक्षा के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहे और दिनभर केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे। वहीं, परीक्षा के खत्म होने पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात दिखी।