फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, tez raftar vahno ka chalan

तेज रफ्तार दौड़ रहे 45 वाहनों का चालान

Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, tez raftar vahno ka chalan
p - फोटो : yamunanagar
लगातार बढ़ते सड़क हादसों के ग्राफ से सबक लेते हुए ट्रैफिक विभाग ने कवायद शुरू की है। बुधवार को स्टेट हाइवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर औरंगाबाद समीप विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत ओवर स्पीड रडार की मदद से सड़कों पर निर्धारित गति से तेज दौड़ रहे 45 वाहनों के चालान किए गए वहीं, उनके चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते वर्ष 222 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई। इसके बाद भी आए दिन औसत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह सड़कों पर निर्धारित गति से तेज दौड़ रहे वाहन हैं। इसी को मद्देनजर रख ट्रैफिक विभाग तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। यातायात विभाग के वाहन में लगे ओवर स्पीड रडार की मदद से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी मदद से करीब पांच सौ मीटर की दूरी से ही आने-जाने वाले वाहन की रफ्तार पता चल जाएगी। इसमें अगर कोई वाहन निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाता पाया गया, तो उसका मौके पर पर ही चालान कर जुर्माना किया जाएगा। पहले दिन यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में स्टेट हाईवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर औरंगाबाद समीप विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत ओवर स्पीड रडार की मदद से सड़कों पर निर्धारित गति से तेज दौड़ रहे 45 वाहनों के चालान किए गए वहीं, उनके चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


 
वाहनों की रफ्तार को लेकर तय हैं ये मापदंड
यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि हाईवे पर बड़े वाहन 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। जबकि शिक्षा संस्थानों के समीप इनकी गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा व गांव की सड़कों के समीप 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। इसके अलावा बाइक हाइवे पर 50, आटो 40, शिक्षण संस्थान के समीप 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाई जा सकती है। नगर निगम क्षेत्र में वाहन 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed