फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,shree krishna,birth,temple, tebleau

जन्में कन्हैया, मंदिरों में सजी झांकी, उमड़ी भीड़

Fri, 26 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,shree krishna,birth,temple, tebleau
मंदिरों में सजी झांकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर ‌जिले में कहीं मंदिरों में भजनों की धुन, तो कहीं राधा-कृष्ण की झांकियां। जिले में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को लड़ियों और फूलों से बड़ी भव्यता के साथ सजाया गया। मंदिरों के अंदर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया तथा कतारबद्ध होकर भगवान की मूर्तियों के दर्शन किए और प्रसाद लिया।
विज्ञापन


 रघुनाथ पुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में देवी-देवताओं के पूजन-अर्चना और दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात 9:00 बजे भगवान का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद मंदिर में देर रात-तक पूजन और संकीर्तन चलता रहा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद उनका पूजन अर्चन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के प्रेसीडेंट और  मुख्य पुजारी दिव्य पुरुष दास, अपूर्व गौतम आदि उपस्थित रहे। उधर रघुनाथ मंदिर जगाधरी रोड में श्रद्घालुओं ने मंदिर में पहुंच पूजन अचर्न किया। हनुमान मंदिर रामपुरा में मंदिर को लड़ियों, फूलों और गुब्बारे से सजाया गया। रात 8:00 बजे पूजन शुरू हुआ।
विज्ञापन


देवेंद्र मेहता ने बताया कि विनोद राज एंड पार्टी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। हुडा सेक्टर 17 स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भगवान की मूर्तियां सजाई गई। भगवान को पालने में झुलाया गया। 7:30 बजे पूजन हुआ। शामली के भजन गायक अजय पाठक ने किशोरी चले आओ, मैने सांवरा सलोना पसंद किया जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झुमाया। इस मौके पर मंदिर सभा के प्रधान जितेंद्र बंसल, एडवोकेट केवल कृष्ण सैनी आदि उपस्थित रहे। गीता वाटिका मंदिर में गुब्बारों का गेट बनाया गया, जिसमें बच्चों ने झाकियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


  जगाधरी वर्कशाप। श्री सनातन धर्म सभा विष्णुनगर द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण लीला से जुड़ी झांकियां सजाई गई। श्री सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, एसडी सीसे स्कूल विष्णुनगर, एसडी स्कूल प्रीत नगर और सावित्री मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स ने एक से बढ़ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। डा. अरुण अग्रवाल, मंदिर के प्रधान एसएस जेटली और वार्ड नंबर 16 पार्षद जसबीर सिंह बिट्टू भी शामिल हुए। उधर, शिव मंदिर आईटीआई, गति भवन मंदिर लेबर कालोनी, शिव मंदिर गांधी नगर, शिव मंदिर फर्कपुर समेत अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर झांकियां सजाई गई।

साढौरा। प्राचीन श्री लक्ष्मी मंदिर तोरावाला तालाब मंदिर परिसर में श्री कृष्ण के जीवन प्रसंगों से संबंधित सुंदर झांकियां सजाई गईं। मंदिर के प्रवेश द्वार से गुफानुमा रास्ते से श्रद्धालुओं ने अनेक सुंदर झांकियों का आनंद लिया। श्री कृष्ण रास लीला का आयोजन भी हुआ। भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर, महेश बंसल, अवध बिहारी, रामकिशन, पिंकी, मुकेश, प्रेम चंद एवं बोबी गर्ग शामिल हुए। उधर, श्री कृष्ण मंदिर में नव युवक सभा एवं श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष सचदेव चुघ,राजेन्द्र चानना एवं अन्य सदस्यों की देखरेख में मंदिर परिसर में सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मंदिर शिवालय, मंदिर मनोकामना, सनातन धर्म मंदिर, मंदिर गगड़ वाला एवं नगर खेड़ा मंदिर गोहानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्वराज पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राधाकृष्ण के वेश में सुंदर झांकियां निकाली। गांव रापडी में जन्माष्टमी पर ग्रामीणों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ गांव रापडी की सरपंच ऊषा रानी व उनके पति भाजपा नेता राकेश कुमार ने किया।

यमुनानगर में श्री सनातन धर्म महावीर दल की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा हेतू रेलवे रोड पर स्टेट बैंक आफ पटियाला के समक्ष सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें बच्चों और जन समुदाय के लिए दल के सेवकों ने बंद गिलास पानी, समोसे, बिस्कुट, केल, सेब आदि फलों की सेवा की गई। आर के कौशिक, बैंक मुख्य प्रबंधक एसआर अंसल और जितेंद्र वर्मा शामिल हुए।


  बिलासपुर के सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व में छोटे-छोटे विद्यार्थी कृष्ण बने। लाल पीली चुंदरी पहने राधा बनी छात्राएं आकर्षण का केंद्र रही। मौके पर प्रिंसीपल अमित सहगल, गगन बजाज, डा. जीबी गुप्ता  उपस्थित रहे।  उधर, जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टïमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्ऱिसीपल अंजू गोस्वामी ने की। मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed