Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors on VIP duty and in the OT; patients left waiting

Yamuna Nagar News: चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी और ओटी में, मरीज करते रहे इंतजार

Tue, 24 Nov 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors on VIP duty and in the OT; patients left waiting
जिला अस्पताल में बंद डॉक्टर का केबिन और इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा। कोई डॉक्टर की ओपीडी के बाहर बैठकर इंतजार करता रहा तो कोई केबिन के चक्कर काटता रहा।
डॉक्टर भरत शर्मा और डॉक्टर विष्णु गर्ग की कपालमोचन मेले में वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते दोनों के केबिन दिनभर बंद रहे। वहीं, डॉक्टर अनुराग गुप्ता और डॉक्टर अंकुश कोहली ऑपरेशन थियेटर में व्यस्त रहे। ऐसे में इन डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के पीएमओ व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल के भी केबिन पर सोमवार को ताला लटका रहा।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल में छुट्टी होने के कारण सोमवार को मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। हालांकि ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम रही, लेकिन जिन मरीजों को संबंधित डॉक्टरों से परामर्श लेना था, उन्हें परेशानी हुई। वीआईपी ड्यूटी पर गए डॉक्टरों के केबिन बंद होने से मरीजों को लौटने या दूसरे डॉक्टरों से परामर्श लेने की स्थिति बनी रही। वहीं, ओटी में व्यस्त डॉक्टरों का इंतजार कर रहे मरीज सुबह से ही बाहर बैठे रहे। हमीदा से आए नसीब और शौकत अली ने बताया कि वे अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए आए थे, लेकिन यहां पहुंचने पर संबंधित डॉक्टर नहीं मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। रादौर से आए सतीश ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टर ओटी में हैं और दोपहर के समय ही बाहर आएंगे। ऐसे में वह सुबह से ही बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। मरीजों का कहना था कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में डॉक्टर नहीं मिलने पर उनका पूरा दिन इंतजार में निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के दूसरे डॉक्टरों ने मरीजों का किया इलाज : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि कपालमोचन मेले में वीआईपी ड्यूटी के लिए भी डॉक्टरों की तैनाती जरूरी होती है। वहीं ऑपरेशन थियेटर में पहले से मरीजों को ऑपरेशन के लिए तारीख दी जाती है। ऐसे में निर्धारित ऑपरेशन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे, जिन्होंने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed