Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The project, which has been stuck for eight years, is expected to be completed in December

Yamuna Nagar News: आठ साल से अटकी परियोजना दिसंबर में पूरी होने की आस

Tue, 24 Nov 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The project, which has been stuck for eight years, is expected to be completed in December
बाईपास के नीचे रेलवे लाइन के पास चल रहा काम। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना अब पूरी होने की उम्मीद है। वर्ष 2019 से रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का काम अधूरा होने के कारण लटकी परियोजना दिसंबर के अंत तक पूरी हो सकती है।
जगाधरी की ओर से आने वाले बरसाती पानी को शहर से बाहर निकालने के लिए शुरू की गई इस योजना का नगर निगम करीब 95 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर चुका था। अब बाइपास के पास रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का काम रेलवे विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस परियोजना का काम शुरुआत में निजी भूमि से जुड़े विवाद के कारण प्रभावित हुआ था। बाद में यह विवाद सुलझ गया, लेकिन रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का काम शेष रह गया। नियमानुसार रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का कार्य रेलवे विभाग को ही करना था। इसके लिए नगर निगम ने रेलवे की मांग के अनुसार निर्धारित राशि भी जमा करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पहले रेलवे ने काम शुरू किया, जो फिलहाल निर्माणाधीन है। नगर निगम अधिकारियों के लिए भी यह परियोजना लंबे समय से साख का सवाल बनी हुई थी। अमृत योजना के तहत शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए 24 फरवरी 2019 को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 11.84 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया था।
इसके तहत पुराने नेशनल हाईवे पर करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इसमें 900 एमएम से लेकर 1800 एमएम व्यास तक के बड़े पाइप लगाए गए हैं। परियोजना के तहत करीब 100 मैनहोल बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा 196 स्थानों से बरसाती और गंदे पानी को इस लाइन से जोड़ने की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि रेलवे की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

बरसाती पानी की निकासी होगी बेहतर
योजना के अनुसार जगाधरी की ओर से आने वाले बड़े नाले के पानी को कन्हैया साहिब चौक से डायवर्ट कर जम्मू कॉलोनी स्थित डिच ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। इससे शहर के निचले इलाकों में बरसाती पानी की निकासी बेहतर होगी और बड़े नालों पर पानी का दबाव कम होगा। परियोजना पूरी होने से प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल टाउन, शक्ति नगर, टैगोर गार्डन, सरोजनी कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, श्याम नगर, मॉडर्न कॉलोनी, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, चांदपुर, जम्मू कॉलोनी, कैंप एरिया, कृष्णा कॉलोनी, हरिनगर, विष्णु नगर और बैंक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed