फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, shivalya, bam bam bhole,

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, shivalya, bam bam bhole,
मंदिरों में जुटे श्रद्धालु
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक का दौर चलता रहा। शिवभक्तों ने भगवान शिव को अतिप्रिय बेलपत्र, भांग, धतुरा सहित अन्य फलों और मिष्ठान का भोग लगाया और मन्नत मांगी। दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों की सेवा हेतु लगे कांवड़ शिविरों में सुबह से शाम तक बोल-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे अधिक भीड़ जगाधरी में स्वयंभू श्रीगौरी शंकर मंदिर, भटौली स्थित स्वयंभू शिवमंदिर, अमादलपुर स्थित स्वयंभू पातालेश्वर महादेव मंदिर में रही।
विज्ञापन


इनके अलावा यमुनानगर शहर में मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, आजाद नगर गली नंबर-13 के समीप स्थित शिव मंदिर, जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर, पेपर मिल गेट के समीप स्थित गीता भवन मंदिर, कैंप की जम्मू कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, वीना नगर स्थित शिव मंदिर, कैंप मेन बाजर के समीप महाशिव मंदिर, गीता भवन मंदिर में भी अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। जगाधरी के भाटली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पुजारी आचार्य जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि पूरा सावन माह भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। इसमें हर सोमवार और खासकर पहले सोमवार का अधिक महत्व माना गया है। इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना और व्रत रखते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिलाओं ने रखा व्रत
आजाद नगर की गली नंबर-13 के समीप स्थितशिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं सुनीता, सीमा, नीशा आदि ने बताया कि वह सावन के पहले सोमवार के दिन व्रत रखती हैं और मंदिर में जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। उधर, मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची बिमला, सुजाता, साक्षी, प्राची व मेघना ने बताया कि वे  मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने सुबह आठ बजे से ही पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed