{"_id":"66aae64238e20f9ce80a7fe7","slug":"yamunanagar-shines-for-best-performance-in-pm-swanidhi-scheme-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122985-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चमका यमुनानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएम स्वनिधि योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चमका यमुनानगर
Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सबसे अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिलाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का नाम राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चमका है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ऋण उपलब्ध कराने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर पर 22 बड़े शहर चुने गए है। जिनमें हरियाणा से नगर निगम जगाधरी यमुनानगर और गुरुग्राम का नाम शामिल है। इसी तरह राज्य स्तर पर स्ट्रीट वेंडर्स को लोन उपलब्ध कराने में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम का पहला स्थान है। दूसरे स्थान पर नगर निगम गुरुग्राम व तीसरे स्थान पर नगर निगम पानीपत है। इन नगर निगमों को जल्द ही पीएम स्वनिधि प्रशंसा पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में लगे लाॅकडाउन के चलते ट्विनसिटी के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स का काम ठप हो गया। इससे उनके आर्थिक हालात बिगड़ गए। काम न होने से परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया। ऐसे में नगर निगम के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाकर इन स्ट्रीट वेंडर्स ने अपना काम दोबारा शुरू किया। कुछ ने अपने काम में बढ़ोतरी कर परिवार के आर्थिक हालात में सुधार किया और अपनी जिंदगी बदली। सरकार की इस योजना के तहत नगर निगम को 9730 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला था। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने लक्ष्य से अधिक टिवनसिटी के 11057 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराया। जिससे उनके आर्थिक हालातों में काफी सुधार हुआ। अब केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रशंसा पुरस्कार देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को चुना गया है।
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई थी योजना
कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में लगे लाॅकडाउन के चलते ट्विनसिटी के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स का काम ठप हो गया। जिसके चलते इनके आर्थिक हालात बिगड़ गए। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात रेहड़ी व फड़ी विक्रेता को दस हजार रुपये का लोन उपलब्ध कराया गया। ताकि वह अपना काम कर व काम को बढ़ाकर अपना आर्थिक उत्थान कर सके।
विज्ञापन