फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, road, repair, 30lac, nigam. redi. maiteriyal

30 लाख में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, नहीं लगेंगे हिचकोले

Wed, 10 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, road, repair, 30lac, nigam. redi. maiteriyal
कंकरीट मैटीरियल से भरेंगे सड़कों पर बने गड्ढे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बारिश से बदहाल हुई ट्विन सिटी की सड़कों को नगर निगम विशेष मैटीरियल से संवारने की तैयारी मे है। शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने के इस काम में 30 लाख रुपये खर्च होंगे। दस वार्डों में मरम्मत के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। एक-दो दिन में मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा। प्रत्येक वार्ड में मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गड्ढों को भरने के लिए रेडी-मिक्स कंकरीट मैटीरियल का प्रयोग किया जाएगा। ये मैटीरियल जल्द खराब नहीं होता।
विज्ञापन


हर कोई परेशान है गड्ढों से
बारिश की वजह से नगर निगम क्षेत्र में तारकोल से बनी कई सड़कें बहुत ही बदहाल हो चुकीं हैं। सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। राहगीर सुमित कुमार ने बताया कि गड्ढे काफी बड़े-बड़े हैं और उनमें बारिश का पानी भरा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल है। इसी तरह जीएनजी रोड के दुकानदार प्रिंस ने बताया कि कई दिनों से बुरा हाल है। जब भी वाहन चालक निकलते हैं तो गड्ढों में भरे गंदे पानी के छींटे दुकान के अंदर तक आते हैं। ग्राहक भी इस बाजार में आना पसंद नहीं करते हैं। इसी तरह वाहन चालक प्रवीण कुमार ने बताया कि पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। इन खस्ताहाल सड़कों पर रात के समय तो ड्राइविंग और भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


वार्ड-6 से 20 में खर्च होंगे दो-दो लाख
नगर निगम के 20 वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। पांच वार्डों का जिम्मा एक म्यूनिसिपल इंजीनियर के पास है। निगम के वार्ड नंबर छह से लेकर 20 यानि 15 वार्डों में मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम के जगाधरी जोन के वार्ड नंबर एक से पांच मेें मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क आर्डर जारी, जल्द शुरू होगी मरम्मत
नगर निगम के वार्ड नंबर 16 से 20 का जिम्मा एमई गोपाल कलावत के पास है। उन्होंने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर छह से दस के एमई सुनील भल्ला ने बताया कि कई सड़कें बहुत खराब हो गई थी। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर टाइल लगा कर काम चलाया गया। अब रेडी-मिक्स कंकरीट मैटीरियल से सड़कों की मरम्मत के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 11 से 15 के एमई राजबीर सिंह सैनी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed