फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,rakshabandhan, brother, suster, love, festival

भाईयों की कलाई पर बांधा प्यार

Fri, 19 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,rakshabandhan, brother, suster, love, festival
जेल में भी भाईयों को बहनों ने बांधी राखियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रक्षा बंधन का त्योहार जिले भर में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांध उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाईयों ने बहनों को आशीर्वाद के साथ विभिन्न उपहार दिए। घरों के अलावा बाजारों में भी पर्व की रौनक रही। मिठाईयों और गिफ्ट्स की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। रेलवे रोड पर गीता भवन मंदिर के समीप और कई अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। रक्षाबंधन के यादगार पल को कैमरे में कैद करने के लिए बहनों ने भाईयों के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे शहर के कई फोटोग्राफर की दुकानों पर शाम तक भीड़ रही। उधर, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा अलग-अलग ढंग से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन


जेल में भी भाईयों को बहनों ने बांधी राखियां
जेल प्रशासन और उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिला जेल में रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम कराया गया। इसमें जेल में कैदी और बंदी भाईयों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। कैदियों के परिजनों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई। जेल में रक्षासूत्र, मिठाई और फल की भी व्यवस्था की गई। जेल अधीक्षक रतन सिंह और केच जेल संजय बांगर, जसवंत सिंह, विवेक सांगवान और उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे। जेल अधीक्षक ने कहा इस बार प्रदेश सरकार द्वारा यह आदेश दिए गए कि जिन बहनों के भाई जेल में हैं, वह अपने सामने अपने भाई को बिना किसी भी बाधा के रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार उन अपराधियों की सजा माफ करे, जो बुजुर्ग हैं। मौके पर मंडल के प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव संजय मित्तल, प्रदेश महासचिव विक्रम चौहान, शहरी टांसपोर्ट अध्यक्ष ताराचंद सैनी, गुलाब सिंह, राजकिशोर, प्रिंस शर्मा, यमुना बचाओ समिति की जिलाध्यक्ष रक्षा मित्तल, सुनीता देवी, सुदेश देवी, दीपक बडोला, विनय कुमार, राम कुमार, अलोक खुराना, निखिल शर्मा, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
गरीब बहनों को दिए उपहार
बिलासपुर। ब्लॉक समिति सदस्य और पंजाबी सभा के प्रधान योगेश मेहंदीरत्ता ने गरीब बस्तियों में जिन बहनों के भाई नहीं है, उनसे राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों को उपहार और मिठाई भी भेंट की। वह हर वर्ष बिलासपुर की डेहा बस्ती, हरिजन बस्ती सहित अन्य कई गरीब बस्तियों में जाकर बहनों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाते हैं। उन्होंने मौके पर राशन, कपड़े भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बनाई राखी
यमुनानगर। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रक्षाबंधन पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी दास ने विद्यार्थियों से कहा कि वह बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, चूंकि बेटा और बेटी से ही परिवार संपूर्ण होता है।

छात्राओं ने राखी बांध कराया मुंह मीठा
बिलासपुर। सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाकर और राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। विद्यार्थियों को अध्यापिका अनुराधा ने रोजाना उपयोग में आने वाली चीजों से राखी बनाने की कला सिखाई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. रजनी सहगल रही। जनरल मैनेजर रमन खन्ना, विक्रांत गुलाटी, प्रदीप राजपूत, रजनीश कांबोज, राखी समेत सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

सानिया,दीवांशु रहे अववल
जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवांकला में रक्षाबंधन पर्व पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू गोस्वामी ने की। कक्षा दूसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और मन मोहक राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में सानिया, दीवांशु, छवि, श्रीति ने पहला स्थान हासिल किया।

राखी और ग्रीटिंग कार्ड बनाए
यमुनानगर। साईं सौभाग्य संस्था की ओर से शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित साईं मंदिर में आयेाजित कार्यक्रम में बच्चों ने राखियां और ग्रीटिंग कार्ड बनाए। बच्चों ने संगीत, नृत्य, नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मीतू सलूजा ने बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। रामनाथ नय्यर, राजीव, रमन नय्यर ने भी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप राशन वितरित किया। संस्था के महासचिव निपुण गर्ग, पुजारी अनिल शुक्ला, टीचर डोली, गुरजीत, मनीशा, पायल, ममता मौजूद रहे।

गरीब बच्चों के साथ मनाया पर्व
रादौर। सेव गर्ल्स स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने निरंकारी भवन के पास रह रहे सड़क बनाने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। गरीब बच्चों को फल और मिठाईयां बांटी गई। संस्था के सदस्य राजीव घेसपुर, जगदीप खुर्दबन, जसपाल पोटली ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाजसेवा करना है। मौके पर लाभसिंह, विरेंद्र सैनी, गौरव खुर्दबन, नीरज गर्ग, हरजिंद्र मल्ली रादौर, रजत धौलरा आदि मौजूद रहे।


रक्षाबंधन प्राचीन सभ्यता का प्रतीक : सीपीएस
रादौर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बुबका रोड की ओर से गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सीपीएस श्यामसिंह राणा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। कार्यक्रम में सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके राज बहन और बीके राजू ने कहा कि रक्षाबंधन त्योहार अनेकों खुशियां लेकर आता है। यह हमें समाज में मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। रक्षाबंधन सिर्फ कलाई पर बांधे जाने वाला धागा नहीं है, बल्कि मन में पवित्र भावना, पवित्र दृष्टि व संबंधों में पवित्रता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed