{"_id":"5921d44a4f1c1b4d6a5361ed","slug":"yamunanagar-raftar-ki-mar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू रफ्तार ने फिर ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू रफ्तार ने फिर ली दो की जान
yamunanagar beuro
Updated Sun, 21 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सड़कों पर बेकाबू होकर चल रहे ट्रक लोगों की जिंदगी को लील रहे है। ट्रक की बेकाबू रफ्तार ने रविवार को दो लोगों की जान ले ली। नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर के पास हुए पहले हादसे में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरा हादसा नेशनल हाईवे 73ए पर रविवार अल सुबह मलिकपुर खादर के नजदीक हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सैर कर रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मलिकपुर खादर निवासी दिनेश कुमार (35) रविवार सुबह घर से सैर करने के लिए निकले। वह गांव के ही नजदीक जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर सड़क किनारे सैर कर रहे थे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश सड़क के बीचों बीच जा गिरे। ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
दूसरा हादसा शनिवार देर रात चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर यमुना नदी पुल के पास हुआ। इसमें तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। देवधर निवासी देवेंद्र (35) व उसका दोस्त गांव का ही विपिन शनिवार को बाइक पर सवार होकर यूपी के सरसावा में किसी काम से गए थे। काम समाप्त करके शनिवार देर रात वह बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73ए पर यमुना नदी के पुल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त विपिन को अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
मटका चौक पर कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे पांच लोग
रविवार दोपहर बाद नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी के मटका चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। दोनों वाहन अग्रसेन चौक की तरफ से जगाधरी बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला सुलझा दिया।
शहर में ट्रक बेकाबू, जाम व हादसों की बन रहे वजह
शहर में बाहरी जिलों व राज्यों से आ रहे ट्रक बेकाबू होकर चलते है। सड़क पर जरा सी जगह मिलने पर ट्रक तेज रफ्तार से चलते है और हादसों की वजह बनते है। यहीं ट्रक शाम होते ही शहर में जाम का कारण बनते है। खनन जोन से खनन सामग्री भरकर सैकड़ों की संख्या में ट्रक नेशनल हाईवे 73, बीकेडी रोड व खारवन रोड से होते हुए शहर में प्रवेश करते है। जिससे जाम लगता है। इन दिनों यह स्थिति रोजाना हो रही है। हर दिन शहर में बुडिय़ा चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे शहरवासी काफी परेशान है।
हर दिन औसत एक हादसा
जिले में हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। हर दिन औसतन एक हादसा हो रहा है। अधिकतर हादसे ट्रक या डंपर से हो रहे हैं। जो सड़क पर बेकाबू होकर चलते हैं। दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक चालक सामने से आ रहे वाहन चालक की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखते, जिससे हादसे होते हैं। ट्रकों पर नियंत्रण करने व रोक लगाने के लिए बीकेडी रोड पर जहां डेढ़ माह पहले हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर ट्रक में तोड़फोड़ की थी। वहीं इसी मांग को लेकर शनिवार को एक बार फिर हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने ट्रकों व डंपरों में तोडफ़ोड़ की थी, बाद में एक डंपर को आग के हवाले कर दिया था। बावजूद इसके जिले में ट्रक सरपट दौड़ रहे है।
ओवरस्पीड व ओवरलोड के किए जा रहे चालान :
यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रकों व अन्य चार पहिया वाहनों के चालान किए जाते है। बीते सप्ताह ही उन्होंने स्पीड मीटर रेडार के द्वारा ट्रकों व चार पहिया वाहनों के 200 ओवरस्पीड के चालान किए। इसके अलावा ओवरलोड के भी चालान किए जाते है। यातायात पुलिस हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समय समय पर अभियान भी चलाती है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
डंपर की चपेट में आने से घायल किशोर पीजीआई रेफर
यमुनानगर। बीकेडी रोड पर रामपुर खादर व हसनपुर के बीच डंपर के निकले पहिए की चपेट में आने से घायल हुए साइकिल सवार 14 वर्षीय शुभम की हालत रविवार को बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार शाम को रामपुर खादर निवासी शुभम साइकिल पर सवार होकर हसनपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर का पहिए निकल गया। जिससे निकलकर पहिए ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे शुभम घायल हो गया। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और दस से अधिक डंपरों व ट्रकों में तोड़फोड़ की। देर शाम ग्रामीणों ने आरोपी चालक के डंपर को आग के हवाले कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि मार्ग से ट्रकों व डंपरों को बंद किया जाए। मामले में एसपी ने सोमवार को ग्रामीणों को लघु सचिवालय बातचीत के लिए बुलाया है।