फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,power, nigam, electric, meetar, bku

घरों के बाहर बिजली मीटर को लेकर धौड़ंग में टकराव के हालात

Wed, 10 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,power, nigam, electric, meetar, bku
बिजली - फोटो : amar ujala
 बिजली निगम की ओर से गांव धौड़ंग में बिजली  मीटर घरों के  बाहर लगाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसके चलते दो अगस्त को बिजली निगम के अधिकारियों को गांव में घरों के बाहर मीटर लगाए जाने का कार्य बीच में छोड़कर बैरंग लौटना पड़ा था। निगम की ओर से अब बुधवार सुबह दस बजे फिर से घरों के बाहर मीटर लगाए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


निगम की टीम एक्सईएन बिजली निगम यमुनानगर के नेतृत्व में बुधवार को गांव धौड़ंग जाएगी। टीम गांव के लोगों को घरों के बाहर मीटर लगाने को लेकर प्रेरित करेगी वहीं, टीम की कार्रवाई का भारतीय किसान यूनियन गुणी प्रकाश गुट ने विरोध करने का निर्णय लिया। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि गांव के लोग किसी भी कीमत पर घरों के बाहर बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे। निगम की कार्रवाई का जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके गांव में घरों के बाहर मीटर लगाने से पहले बिजली निगम सीएम मनोहरलाल खट्टर के गांव में घरों के बाहर मीटर लगाए।
विज्ञापन


उसके बाद उनके गांव में बिजली के  मीटर बाहर लगाए जा सकते हैं। सुभाष ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारी जबरन उनके घरों के बाहर मीटर लगाने की कौशिश कर रहे हैं। लेकिन गांव के लोग इसके पुरी तरह से खिलाफ है। उधर, बिजली निगम यमुनानगर के एसई आरके खन्ना ने बताया कि गांव धौड़ंग के लोगों को घरों के  बाहर मीटर लगाने के लिए समझाया जा रहा है। बातचीत से मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed