फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police, fraud,plot, fir, 2person

प्लाट दिलवाने के नाम पर हड़पे 30 लाख रुपये

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police, fraud,plot, fir, 2person
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
जगाधरी स्थित गौरी शंकर मंदिर के नजदीक प्लाट दिलाने के नाम पर चार लोगों ने कैथल के पुंडरी निवासी रामबीर से 30 लाख रुपये हड़प लिए। दो आरोपी पटियाला और दो आरोपी अंबाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर चारों आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैथल जिले के गांव पुंडरी निवासी रामबीर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष उसे जगाधरी में प्लाट खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात पटियाला के गांव कमालपुर निवासी निशान, अंबाला जिले के  गांव चौहड़ मस्तपुर निवासी ओमकार, पटियाला के सरालाकलां निवासी बलजीत सिंह व अंबाला के गांव कलावड़ निवासी नरमेल सिंह के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह प्लाट खरीदने व बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


वह उसे जगाधरी में प्लाट दिलवा देंगे। आरोपियों ने उसे शहर के गौरी शंकर मंदिर के नजदीक एक प्लाट दिखाया। प्लाट उसकी पसंद आ गया। इस दौरान आरोपियों ने 30 लाख रुपये में प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी। रजिस्ट्री होने के बाद जब वह प्लाट देखने के लिए गया तो वहां पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed