फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar police arrested three accused recovered 22 bikes

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: यमुनानगर पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े, 22 बाइक बरामद, यूपी में बचते थे

Mon, 13 Jan 2025 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

पुलिस ने हरियाणा से बाइक चोरी कर यूपी में बेचने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके कब्जे से 22 बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Yamunanagar police arrested three accused recovered 22 bikes
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए-2 टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 22 बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरोह के कई अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों से 20 से अधिक बाइक और बरामद की जानी है।

विज्ञापन


सोमवार को डीएसपी राजेश कुमार ने सीआईए-2 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुतबिक, काफी समय से जिले में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। वाहन चोरी को रोकने के लिए टीमों को लगाया गया था। सीआईए-2 के प्रभारी राज कुमार ने अपनी टीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विष्णु कॉलोनी निवासी आकाश, रामेश्वर शाह और गुलाब नगर चौक निवासी हरिंदर उर्फ हांडा के रूप में हुई।
विज्ञापन




मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। काफी समय से विष्णु नहर में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों ने 40 से अधिक वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस तीनों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों से 20 से अधिक बाइक ओर बरामद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में चार से पांच हजार में बेचते थे बाइक
पूछताछ में पता चला है कि गैंग के सदस्य संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। एक युवक बाइक सवार का पीछा करता था। जबकि, एक रेकी करता था। इसके बाद तीसरा युवक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद आरोपी बाइक को कुछ दिन के लिए छुपा देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को यूपी में चार से पांच हजार रुपये में बेच दिया जाता था। पुलिस बाइक को बेचने में मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed