{"_id":"654c76ed73c2f72b9c03e4a3","slug":"yamunanagar-poisonous-liquor-case-death-toll-reaches-seven-jagmal-health-deteriorates-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर का जहरीली शराब का मामला: मरने वालों की संख्या सात हुई, मंडेबरी के जगमाल की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर का जहरीली शराब का मामला: मरने वालों की संख्या सात हुई, मंडेबरी के जगमाल की बिगड़ी तबीयत
Thu, 09 Nov 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:06 PM IST
सार
यमुनानगर में जहरीली शराब पीने मरने वालों की संख्या बढ़ी है। अब गांव फूंसगढ़ में जहरीली शराब पीने से 23 वर्षीय प्रवीन उर्फ फिरंगी की मौत हुई है। वहीं, अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से जहां मंडेबरी के चार और पंजेटों के माजरा के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीसरे गांव फूंसगढ़ में भी जहरीली शराब पीने से 23 वर्षीय प्रवीन उर्फ फिरंगी की मौत हो गई। ऐसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उधर मंडेबरी गांव में एक और 43 वर्षीय जगमाल की आज सुबह तबीयत बिगड़ गई। सुबह के समय उसे उल्टी लगी। इसके बाद परिवार के लोग उसे यमुनानगर शहर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन हो गई। जबकि मृतक विशाल के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है बुधवार को जहरीली शराब पीने से मंडेबरी व पंजेटों का माजरा में कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें पांच का ग्रामीणों ने संस्कार कर दिया जबकि विशाल के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया था। बता दें बुधवार को मंडेबरी गांव के 45 वर्षीय सुरेश उर्फ लीलू, 53 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ लीलू, 28 वर्षीय सोनू, 28 वर्षीय विशाल और साथ लगते पंजेटो का माजरा निवासी 60 वर्षीय श्रवण व 70 वर्षीय मेहर चंद की मौत हो गई थी। गांव में लगातार हुई मौत से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन