Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhath Mahaparva

Yamuna Nagar News: मिट्टी के चूल्हे पर खीर बनाकर खाई, उगते सूर्य को आज अर्घ्य देंगीं महिलाएं

Sun, 15 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva
प​श्चिमी यमुना घाट पर वेदियां तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। नहाय-खाय के बाद शनिवार को महिलाओं ने घरों में मिट्टी का चूल्हा तैयार किया। चूल्हे पर गन्ने की रस की खीर बनाई। खरना के साथ ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो गया।
रविवार को छठ का तीसरा दिन होगा। छठ के दिन नदी, नहर, पोखर, तालाब इत्यादि के पानी में खड़े होकर अस्त और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने का प्रावधान है। ऐसे में व्रती पूजा पाठ के साथ छठी मैया के प्रसाद की तैयारियों में जुटे रहे। रविवार को महिलाएं घाट पर पहुंचकर अस्तगामी सूरज को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

पर्व के दौरान किसी को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से घाटों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसकी तैयारी देर शाम तक जारी रहीं। छठ पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से पश्चिमी यमुना घाट पर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर हर साल शहर के बाडी माजरा पुल पर करीब ढाई लाख लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा पुराना हमीदा, जमना गली, जम्मू कॉलोनी, गांधी नगर, जगाधरी, बूड़िया, खारवन सहित अन्य स्थानों स्थित घाटों पर छठ को लेकर कई कार्यक्रम होते हैं। छठ को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर वेदियां तैयार कीं।
सूर्यास्त व उदय का समय
अब दिन छोटे हैं और सूर्य जल्द अस्त हो जाता है। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। रविवार को सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 24 मिनट रहेगा। वहीं, 16 नवंबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन जिले में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।

नौ स्थानों पर लगेगा मेला
छठ पर्व पर जिले में बाडी माजरा पश्चिमी यमुना घाट, जमना गली, रेलवे स्टेशन, आजादनगर, चिट्टा मंदिर, पुराना हमीदा, जम्मू कॉलोनी, गांधीनगर और बूड़िया में बड़ा मेला लगता है। इन स्थानों पर ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। वहीं, इस बार छठ समारोह में मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं, ऐसे में भीड़ ज्यादा होगी। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क पर है और दिन-रात घाट पर तैयारियां चल रही हैं।

पश्चिमी यमुना घाट पर वेदियां तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना घाट पर वेदियां तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed