फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,pilgram,electric,shok,four,injured

श्रद्धालुओं से भरी बस में करंट से चार झुलसे

Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,pilgram,electric,shok,four,injured
बस में करंट से चार झुलसे
हरियाणा-उत्तर प्रदेश के कलानौर बॉर्डर के नजदीक खड़ी बस में करंट आने से चार श्रद्धालु झुलस गए। एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा बस की छत पर सिलेंडर उतारने चढ़े एक श्रद्धालु के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ। हादसे के समय बस में सवार 65 श्रद्धालुओं में से 61 के नीचे उतरे होने से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार श्रद्धालु गोरखपुर से धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं और माता वैष्णो देवी के दर्शन कर हरिद्वार तीर्थ धाम पर जा रहे थे।
विज्ञापन


गोरखपुर, यूपी के डूमरी निवासी हरीनंद ने बताया कि एक अगस्त को गोरखपुर जिले के गांव छेदी, सराईयां, सरदार नगर सहित कई गांवों के करीब 65 श्रद्धालु बस में धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। मंगलवार को वे वैष्णो देवी दरबार गए थे। माता के दर्शन करके बुधवार को वे हरिद्वार जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे हरियाणा-यूपी के कलानौर बॉर्डर के पास पहुंचे, तो खाना बनाने के लिए उन्होंने बस सड़क किनारे रोक दी। अधिकतर श्रद्धालु खाने बनाने और खाने के लिए बस से नीचे उतर गए।
विज्ञापन

बस में डूमरी निवासी हरीनंद उर्फ नंदन (25), गांव अनकोल निवासी रामलाल (62), गोरखपुर निवासी छेदी (65) रह गए।

इसी दौरान गांव सराईयां निवासी सुनील (27) बस की छत के ऊपर से सिलेंडर उतारने के लिए चढ़ गया। जैसे ही वह छत के ऊपर से सिलेंडर उठाने लगा तो वहां से गुजर रहे हाइटेंशन तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सुनील को करंट लगते ही पूरी बस में करंट आ गया। इससे बस में सवार हरीनंद, रामलाल और छेदी भी झुलस गए। झटका लगने के बाद सुनील बस से नीचे गिर गया। इससे बस में करंट का प्रवाह टूट गया। झुलसे चारों श्रद्धालुओं को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां से सुनील को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों ने उसे जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तीन श्रद्धालुओं का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कलानौर के नजदीक बस में करंट लगने से झुलसे श्रद्धालुओं की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। चारों श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बाहर है। हादसा इतफाकिया हुआ, इसलिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं बनती।
-एएसआई कुशलपाल राणा, इंचार्ज, कलानौर चौकी, थाना सदर यमुनानगर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed