{"_id":"673d050e772b8d5150022969","slug":"yamunanagar-mla-raised-the-demand-for-a-truck-depot-in-the-assembly-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128626-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुनानगर विधायक ने विधानसभा में रखी ट्रक अड्डे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुनानगर विधायक ने विधानसभा में रखी ट्रक अड्डे की मांग
विज्ञापन
यमुनानगर। एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड सहित अन्य सड़कों पर खड़े ट्रकों का मुद्दा मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में भी गूंजा। यहां यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ट्रक अड्डे की मांग उठाई। कहा कि ट्रक अड्डा न होने से ट्रैफिक जाम से आमजन को दिक्कत आती है, इसलिए ट्रकों के लिए ट्रक अड्डा बनाया जाए।
उल्लेखनीय है कि यह मुद्दा अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया। इसके बाद यह मामला यमुनानगर विधायक की ओर से हरियाणा विधानसभा में उठाया गया।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विधानसभा सत्र के चौथे दिन अपने यमुनानगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए मांगे रखते हुए कहा कि यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र है। इसमें प्लाईवुड, शुगर मिल, इस्जैक, जमना ऑटो सहित हजारों औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें रोज हजारों ट्रकों का इस्तेमाल होता है, पर यहां कोई ट्रक अड्डा नहीं है। इसकी वजह से औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रैफिक जाम लगने से आम नागरिकों को दिक्कत आती है, इसलिए ट्रकों के लिए बड़ा ट्रक अड्डा बनाया जाए।
ये है मामला
एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) मार्ग पर पुराना हमीदा समीप दो दशक से सैकड़ों ट्रक खड़े हो रहे हैं। ऐसे ही अन्य कई सड़कों पर ट्रक खड़े रहते हैं। इनकी शिफ्टिंग के लिए दो दशक से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग व बात चल रही हैं, पर योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालांकि मास्टर प्लान-2041 अनुसार गांव पांजूपुर के 250 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बनना प्रस्तावित है, पर अभी जमीन चिह्नित करने के आगे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में बर्म सहित मार्ग के हिस्से खड़े ट्रक वर्षों से ट्रैफिक जाम व सड़क हादसों की वजह बन रहे हैं।