{"_id":"58b5c0384f1c1b9c18830ded","slug":"yamunanagar-medicene-tow-kabu","type":"story","status":"publish","title_hn":" डुप्लीकेट स्किन क्रीम बेचते मेडिकल स्टोर संचालक व सप्लायर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट स्किन क्रीम बेचते मेडिकल स्टोर संचालक व सप्लायर काबू
yamuna nagar beauro
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर व पंचकुला की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात दर्जनभर मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान खालसा कालेज रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से डुप्लीकेट स्किन लाइट क्रीम बेचते मेडिकल स्टोर संचालक व सप्लायर को काबू किया गया। टीम ने इनके पास से 23 ट्यूब बरामद की और मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। छापेमारी से दूसरे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। क्रीम सप्लायर को टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई पारस नाथ गुरुग्राम कंपनी के बिजनेस हेड विकास गौड़ की शिकायत पर की गई।
गुरुग्राम कंपनी के बिजनेस हेड विकास ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि यमुनानगर में उनकी कंपनी के नाम से नकली क्रीम बेची जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने फूड एंड ड्रग कंट्रोल के डायरेक्टर साकेत कुमार को दी। उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए राज्य औषधि नियंत्रक अधिकारी नरेंद्र आहुजा के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में आदर्श गोयल, गुरदयान सिंह औषधि नियंत्रक करनाल, यमुनानगर औषधी नियंत्रक अधिकारी रितू महेला को शामिल किया। टीम देर रात को यमुनानगर में पहुंची। कई मेडिकल स्टोर चेक किए। यहां से उनकी कंपनी की कोई क्रीम बरामद नहीं हुई। इसके बाद टीम आदि इंटरप्राइजिज पर पहुंची। स्टोर से टीम को 23 टयूब बरामद हुई। इसमें से 22 टयूब को यमुनानगर की औषधी नियंत्रक अधिकारी रितू मेहला ने सीज कर दी। जबकि एक ट्यूब को सैंपल के रूप में रखा गया है।
दोनों ट्यूब में यह मिला अंतर :
बिजनेस हेड के मुताबिक इस उत्पाद पर ब्रेंड का नाम ट्यूब पर गुदा है, जबकि नकली ट्यूब पर यह नहीं मिला। उत्पाद के पैक पर फिप्प इमेज में जेडयूएसटी एंड स्किन लाइट परपल बेंड में एक्जिट करता है, जबकि बरामद ट्यूब में नहीं मिलता। असली ट्यूब के पैक पर माइक्रोटेक्स्ट प्रिटिंग जेडयूएस स्किन लाइट है जो कि बोडर लाइन सपोरडेंड और वार्निंग स्टेटमेंट के साथ है। जोकि स्पेशल टेन एक्स लेंस से देखी जा सकती है, यह भी डुप्लीकेट ट्यूब के साथ नहीं मिलता। उनके अनुसार आदि इंटरप्राइजिज के मालिक आशीष जैन के यहां से 23 ट्यूब बरामद की गई। इन ट्यूब को पटेल नगर निवासी मोहित ओबराय मार्केट में सप्लाई करता था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस नकली ट्यूब को बनाने वाले उत्पादक का पता लगाया जाए। मोहित यह नकली ट्यूब कहां से लेकर आया था, इसकी भी जांच की जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
त्वचा रोग में होती है प्रयोग :
टीम के अधिकारी ने बताया कि यह ट्यूब त्वचा रोग में काम आती है। नकली ट्यूब के मार्केट में आने से उनकी कंपनी की छवि खराब हो रही थी। इस ट्यूब के लगाने से त्वचा रोग बढ़ भी सकता था। लंबे समय से मार्केट में नकली ट्यूब सप्लाई हो रही थी।