फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,logo me jhhadap

आधी रात में ग्रामीणों और रॉयल्टी कारिंदों के बीच झड़प, लोगों ने तोड़ी कार

Sat, 20 May 2017 12:42 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sat, 20 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,logo me jhhadap
p - फोटो : yamunanagar
गांव देवधर में मुख्य मार्ग पर लगे ठेकेदार के रॉयल्टी कारिंदों द्वारा पक्का बिल न देकर कच्ची पर्ची देने पर गुरुवार रात कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा गया। आधी रात में ग्रामीणों और कारिंदों के बीच झड़प हुई और इस बीच गुस्साए लोगों ने डंडों और पत्थर मारकर एक कार क्षतिग्रस्त कर डाली। इसकी सूचना मिलते ही जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार सहित खिजराबाद, छछरौली, बुड़िया और जगाधरी थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर शांत कराया। बाद में थाना खिजराबाद पुलिस ने रादौर के गांव धानुपुरा निवासी बलराम उर्फ रिंकू की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों पर जान से मरने के प्रयास, चोरी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव देवधर में मुख्य मार्ग पर ठेकेदार के रॉयल्टी नाके पर देर शाम से ही अपने वाहनों से रेत-बजरी सप्लाई व ढुलाई के काम में लगे गांव के ग्रामीणों और रॉयल्टी कारिंदों के बीच कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने कहा कि उनको रॉयल्टी का पक्का बिल नहीं दिया जा रहा, जबकि कारिंदों द्वारा एक कच्ची पर्ची गेट पास थमाई जा रही है। इस पर उन्होंने मांग की कि या तो उन्हें पक्का बिल दिया जाए या उनकी रायल्टी माफ हो। इस बात को लेकर शुरू हुई चर्चा ने रात में झगड़े का रूप ले लिया। कुछ लोगों ने रात के वक्त हथियारों से सहित रॉयल्टी कारिंदों पर हमला बोल दिया। इसमें बेलगढ़ क्षेत्र में सवारियां छोड़ने आया धानुपुरा रादौर निवासी घायल हो गया। धानुपुरा रादौर निवासी बलराम उर्फ रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात आठ बजे रादौर से कुछ सवारियां बेलगढ़ क्षेत्र में आया था। रात को करीब दस बजे वापस जाते वक्त वह देवधर नाके पर लगे जाम में फंस गया। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद जब वह अपनी गाड़ी को दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश करने लगा तो गांव की ओर से हथियारों सहित आ रहे कुछ ग्रामीणों ने रॉयल्टी नाके और उनकी गाड़ी सहित उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने ताबड़-तोड डंडे बरसाते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव में उनको भी लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


झड़प के दौरान लगा जाम
ग्रामीणों और रॉयल्टी ठेकेदार के कारिंदों के बीच हुई झड़प के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, कुछ लोगों द्वारा मौके पर डंडे व पत्थर बरसाने से बनी तनाव की स्थिति की सूचना पाकर मौके पर जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार सहित खिजराबाद, छछरौली, बुड़िया और जगाधरी थानों के प्रभारियों ने लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर शांत कराया। बाद में पुलिस ने  धानुपुरा रादौर निवासी बलराम उर्फ रिंकू की शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद कर अन्य 60 पर जान से मारने, चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में करीब आधा दर्जन को नामजद कर अन्य 60 पर हत्या का प्रयास, चोरी, रास्ता रोकने और वाहन तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें मनोज, शिवकुमार लाला, बजिद्र उर्फ बिल्ला, राजेश, विक्रम, देवी सिंह, परविंद्र, ओमबीर, नरेश, मुकेश आदि देवधर निवासी और जनक नत्थनपुर, मोनू जयधर, बिटटू भूड़कलां और सोनू जेलदार ईस्माईलपुर व 60 अन्य शामिल हैं। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विरेंद्र राणा, प्रभारी, थाना खिजराबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed