फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,led,bijli, nigam, room locked

नहीं मिल रहे सस्ते एलईडी बल्ब, लोग परेशान

Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,led,bijli, nigam, room locked
कमरे पर कई दिनों से ताला लटका हुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सरकार बिजली की बचत करने के लिए जनता को सस्ते दामों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करवा रही है। लेकिन बिजली निगम रादौर के कार्यालय में कई दिनों से उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब नहीं मिल रहे हैं। एलईडी बल्ब देने वाले कमरे पर कई दिनों से ताला लटका हुआ है।  
विज्ञापन

रादौर निवासी रामकुमार, शैंटी, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार, संदीप सैनी और राहुल कुमार ने कहा कि सरकार की सस्ते दाम पर एलईडी बल्ब दिए जाने की योजना सराहनीय है। लेकिन यहां एलईडी बल्ब नहीं मिल पा रहे हैं। रादौर में कई दिनों से वह बल्ब लेने के लिए कार्यालय में जाते हैं, लेकिन वहां ताला लटका होता है। कार्यालय के बाहर कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। जिस पर उन्होंने कई बार फोन मिलाया, लेकिन कोई फोन ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


उधर, बिजली निगम के एसडीओ धर्मबीर ने बताया कि कंपनी की ओर से कार्यालय में बल्ब बेचे जा रहे हैं। विभाग के कार्यालय से उनका कोई संपर्क नहीं है। बल्ब का स्टॉक समाप्त हो गया है। वह इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। उनका प्रयास होगा कि सभी एलईडी बल्ब मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed