{"_id":"57bf41b24f1c1ba74bd4f42e","slug":"yamunanagar-led-bijli-nigam-room-locked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहे सस्ते एलईडी बल्ब, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहे सस्ते एलईडी बल्ब, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कमरे पर कई दिनों से ताला लटका हुआ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार बिजली की बचत करने के लिए जनता को सस्ते दामों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करवा रही है। लेकिन बिजली निगम रादौर के कार्यालय में कई दिनों से उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब नहीं मिल रहे हैं। एलईडी बल्ब देने वाले कमरे पर कई दिनों से ताला लटका हुआ है।
रादौर निवासी रामकुमार, शैंटी, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार, संदीप सैनी और राहुल कुमार ने कहा कि सरकार की सस्ते दाम पर एलईडी बल्ब दिए जाने की योजना सराहनीय है। लेकिन यहां एलईडी बल्ब नहीं मिल पा रहे हैं। रादौर में कई दिनों से वह बल्ब लेने के लिए कार्यालय में जाते हैं, लेकिन वहां ताला लटका होता है। कार्यालय के बाहर कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। जिस पर उन्होंने कई बार फोन मिलाया, लेकिन कोई फोन ही नहीं उठता है।
उधर, बिजली निगम के एसडीओ धर्मबीर ने बताया कि कंपनी की ओर से कार्यालय में बल्ब बेचे जा रहे हैं। विभाग के कार्यालय से उनका कोई संपर्क नहीं है। बल्ब का स्टॉक समाप्त हो गया है। वह इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। उनका प्रयास होगा कि सभी एलईडी बल्ब मिल जाए।