फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Friends Viral the false news of friend's death, family members upset

ये मजाक अच्छा नहीं: फोटो पर RIP, मिस यू ब्रो लिख वायरल की दोस्त के मरने की झूठी सूचना, परिजन हुए परेशान

Fri, 13 Oct 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

दोस्तों ने मजाक में सोशल मीडिया पर दोस्त के मरने की झूठी सूचना वायरल कर दी। सहपाठियों के इस मजाक के कारण परिजन व रिश्तेदार परेशान हो गए। परिजनों ने प्राचार्य पर स्कूल पहुंचने पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Friends Viral the false news of friend's death, family members upset
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी स्थित एक निजी स्कूल के 12वीं के छात्र की मौत की झूठी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। आरोप है कि सहपाठियों ने इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह मैसेज वायरल कर दिया। पोस्ट में छात्र की फोटो के साथ आरआईपी (रिप) व मिस यू ब्रो इत्यादि सरीखे श्रद्धांजलि नुमा मैसेज लिखे हुए थे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देख रिश्तेदार व परिचित परेशान हो गए। बाद में पता लगा कि छात्र के साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने ही मजाक में यह पोस्ट वायरल की है। परेशान छात्र का पिता व अन्य परिजन इस बारे में अध्यापकों से बात करने स्कूल पहुंचे ताकि गलत मैसेज वायरल करने वाले छात्रों को अध्यापक समझाएं।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने उनकी बात नहीं सुनी। छात्र के पिता के अनुसार उन्हें दो घंटे तक बाहर ही बैठाए रखा। जब इस बारे में प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने ने भी कोई सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि वह स्कूल में शिक्षकों से यह आग्रह करने गए थे कि वे इस तरह की हरकत करने वाले विद्यार्थियों को समझाएं, मगर न उनकी बात सुनी गई, बल्कि उन्हें अपमानित भी किया गया। इससे आहत होकर उन्होंने स्कूल में पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस व बूड़िया गेट चौकी पुलिस सकूल में पहुंची, मगर जब पुलिस यहां पर पहुंची तो प्रधानाचार्य नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को इस संदर्भ में शिकायत देने के लिए कहा है। छात्र के पिता ने बताया कि बेटे की मौत की झूठी वायरल सूचना से पूरा परिवार आहत है और उनके पास उनके रिश्तेदारों के भी कई फोन आ चुके हैं। स्कूल में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।


थाना शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ छात्रों ने अपने ही दोस्त की मौत संबंधी सूचना सोशल मीडिया पर मजाक में वायरल कर दी। बच्चे के पिता ने स्कूल में सुनवाई न करते हुए प्रिंसिपल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पिता को लिखित शिकायत देने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक उसने कोई शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed