{"_id":"57a8d57b4f1c1bb461ee4951","slug":"yamunanagar-elephent-crop-demej","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने गन्ने की फसल में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने गन्ने की फसल में मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की फसल में मचाया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव अराईयांवाला में बीती रात जंगली हाथी ने गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाया।
ग्रामीण पिंकू राणा,जसबीर राणा,रेलू राम, सलिंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथी ने खेतों में रखवाली करने वालों को परेशान कर रखा है और कई किसानों की फसल बर्बाद कर चुका है। डर के मारे किसान खेतों में रखवाली करने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी बहुत खतरनाक है और फसल से हटाने पर हमला करने के लिए तैयार हो जाता है। कई बार वह ग्रामीणों के पीछे भी लग चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खेतों में बिजली की व्यवस्था करवा रखी है और रात को बिजली चालू करके सो जाते थे जिसकी वजह से हाथी रोशनी के पास नहीं आता था।
लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली के सुचारु ना आने और अघोषित कटों की वजह से रात को खेत में रोशनी का प्रबंध नही हो पाता और हाथी खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में हाथी को खेत से निकालना खतरे से खाली नहंी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के साथ-साथ और बिजली विभाग से अपील की है कि खेतों में सप्लाई होने वाली बिजली को सुचारु रूप से चलवाया जाए।