फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,dlit, aap, fire

दलितों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में फूंका विधायक का पुतला

Wed, 03 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,dlit, aap, fire
फूंका विधायक का पुतला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तेलंगाना के गोशामहल (हैदाराबाद) सीट से विधायक टी राजा सिंह द्वारा दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनाजमंडी गेट पर विधायक का पुतला फूंक कर रोष जताया। इसके बाद लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।  
विज्ञापन


आप के जिला अध्यक्ष डा. राजेश सैनी ने बताया कि मौजूदा सरकार दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में असफल हो रही है। दलितों के प्रति अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है। पहले दलित छात्र रोहित विमुला पर अत्याचार हुए। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। भाजपा नेता वीके सिंह द्वारा दलितों को अपशब्द कहे गए। बीजेपी के उपप्रधान उमा शंकर द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री को भी अपशब्द कहना। रोहतक में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप आदि अत्याचार सामने आए। दलितों पर हो रहे इन अत्याचारों को लेकर अब तेलंगाना के गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने भी दलितों पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


आप के युवा अध्यक्ष योगेश सेठी ने कहा कि देश को जाति के नाम पर बांटना किसी सरकार का हक नहीं है। ऐसी बातों को आप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी। आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेज बीजेपी विधायक के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने और उनकी विधायक सदस्य खत्म करने की मांग की। प्रदर्शन में अनिल प्रजापति, माया राम, रामेश्वर, सूरज भान, ऋषिपाल, चेतन प्रजापति, लज्जाराम, जंगशेर, जेपी कांबोज, नरेश, सुभाष, कौशल, जयकिशन, सतीश, देशराज, गुरदेव, इंद्रराज, योगेश सेठी, जितेंद्र पाल, संजीव गुप्ता, बाल किशन, रमेश, सुभाष, एसपी राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed