{"_id":"68dadb4d94a819df7205cf1b","slug":"yamunanagar-cmo-accused-of-sexual-harassment-dies-of-heart-attack-in-kurukshetra-yamuna-nagar-news-c-18-jam1006-749419-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यौन शोषण के आरोपी यमुनानगर के सीएमओ की कुरुक्षेत्र में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यौन शोषण के आरोपी यमुनानगर के सीएमओ की कुरुक्षेत्र में हार्ट अटैक से मौत
Tue, 30 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/यमुनानगर। यौन शोषण के आरोप में लापता चल रहे यमुनानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह की कुरुक्षेत्र के गांव कुरड़ी में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को मौत हो गई। उन पर यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल की महिला चिकित्सक आरोप लगाए थे। पिछले कई दिनों से डॉ. मनजीत अपनी मां के साथ पैतृक गांव में थे।
डॉ. मनजीत सिंह की पत्नी सोनिया ने बताया कि सोमवार सुबह डॉ. मंजीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
22 सितंबर को यमुनानगर जिला नागरिक अस्पताल की 25 वर्षीय महिला चिकित्सक ने सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह पर यौन शोषण और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए थे। महिला पुलिस को दी शिकायत में महिला चिकित्सक ने बताया था कि सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए कहा। महिला चिकित्सक ने कॉल रिकॉर्डिंग भी की। रिकॉर्डिंग सहित पुलिस को दी शिकायत पर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह पर बीएनएस की धारा 75 (2), 78 व एससी-एसटी एक्ट 1989 की धारा 3 (1) (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद से सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह लापता थे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच सीएमओ डॉ. मंजीत की ओर से अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सीएमओ हाई कोर्ट में जमानत के लिए जाने वाले थे। सोमवार दोपहर बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर मॉर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि डॉ. मनजीत सिंह का बेटा अमेरिका में रहता है। बेटे के आने पर ही बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पद पर नियुक्ति के लिए भी विवाद में रहे थे यमुनानगर के सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर की महिला चिकित्सक से यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह की मौत की खबर से यमुनानगर में सनसनी फैल गई। हालांकि इस बारे में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
यौन शोषण के आरोपों के नामजद होने से पहले डॉ. मंजीत सिंह सीएमओ के पद पर नियुक्ति के लिए भी विवादों में रह चुके हैं। 20 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला से डॉ. पूनम चौधरी को यमुनानगर का सीएमओ नियुक्त किया गया था। तब डॉ. मंजीत का करनाल बायोलेबोरेटरी में ट्रांसफर हुआ था। इस ट्रांसफर के करीब एक सप्ताह बाद ही डॉ. पूनम चौधरी को करनाल ट्रांसफर कर डॉ. मंजीत को यमुनानगर सीएमओ का एडिशनल प्रभार सौंपा गया था। इस ट्रांसफर को डॉ. पूनम चौधरी ने नियमों के खिलाफ बताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई। डॉ. पूनम चौधरी की ट्रांसफर के ऑर्डर पर स्टे लगा दिया था। तब डॉ. पूनम चौधरी सीएमओ का पदभार संभालने आईं तो डॉ. मंजीत ने पहले तो उन्हें चार्ज नहीं सौंपा फिर डीसी पार्थ गुप्ता के हस्तक्षेप पर डॉ. पूनम चौधरी ने सीएमओ का पदभार संभाला था। हालांकि बााद में डॉ. पूनम को सीएमओ की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी, वहीं 30 मई को करनाल से यमुनानगर ट्रांसफर करवाकर डॉ. मंजीत ने दोबारा सीएमओ का पदभार संभाल लिया था।
दवा घोटाले के भी लगे थे आरोप
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह पर टीबी की दवा खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। शांति कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने उनके खिलाफ सीएम विंडो के अलावा विजिलेंस को शिकायत देते हुए दवा खरीद में 18.50 लाख रुपये का घोटाला करने के आरोप लगाए थे। इस शिकायत पर तीन डिप्टी सिविल सर्जन की जांच टीम ने सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह को क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि इसमें विजिलेंस जांच जारी है।