फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: 20 Hepatitis C and three prisoners found HIV positive in jail

यमुनानगर: जेल में काला पीलिया के 20 व एचआईवी पॉजिटिव मिले तीन बंदी, बड़े स्तर पर करवाई गई स्वास्थ्य जांच

Sun, 26 Mar 2023 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

पहली बार यमुनानगर में जेल में इतने बड़े स्तर पर की बंदियों के स्वास्थ्य जांच की जांच की गई। बीमार बंदियों का स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू किया है। इसी जांच के दौरान ही जेल में टीबी के दो मरीज भी मिल हैं।

विज्ञापन
Yamunanagar: 20 Hepatitis C and three prisoners found HIV positive in jail
जिला जेल जगाधरी में बंदियों की स्वास्थ्य जांच करने पहुंची डॉक्टरों की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में जिला जेल जगाधरी में बंद बंदियों की स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान जेल में हैपेटाइटिस-सी यानि काला पीलिया से ग्रस्त 20 मरीज मिले हैं। इसके अलावा हैपेटाइटिस-बी के भी दो मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं तीन बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जेल में इतनी संख्या में बंदियों का विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त होना हैरान करने वाला है। जो बंदी बीमार मिले हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर की जाती है। परंतु इस जांच में उनके खून, शुगर, ब्लड प्रेशर, एलर्जी, बुखार, खांसी व जुकाम जैसे रोगों की ही जांच होती है। इस जांच से यह पता लगाया जाता है कि जेल में बंदियों का स्वास्थ्य ठीक है या नहीं। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर जेल में बंदियों की भयंकर रोगों की जांच की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में करीब 1023 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के में एचआईवी पॉजिटिव तीन मरीज मिले। हैपेटाइटिस-बी के दो व सबसे ज्यादा हैपेटाइटिस-सी के 20 मरीज मिले हैं। वहीं वीडीआरएल के 14 मरीज भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जांच के दौरान ही जेल में टीबी के दो मरीज भी मिल हैं। इनके अलावा 97 बंदियों में टीबी के लक्षण मिले हैं। टीबी के मरीजों की दवा शुरू करके उन्हें अन्य बंदियों से अलग रखा गया है। जेल में बंदियों की एक्सरेज जांच कराने के लिए मेदांता अस्पताल से विशेष रूप से बस मंगवानी पड़ी थी। इस बस में बंदियों की एक्सरे जांच कराने में तीन दिन लगे थे। डॉक्टरों ने जेल के स्टाफ को हिदायत दी है कि वह बंदियों के बालों की कटिंग व शेविंग के दौरान बार्बर को नए ब्लेड का का इस्तेमाल करें। इसमें लापरवाही अन्य बंदियों पर भी भारी पड़ सकती है।


संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया हैः डॉ. अनुप गोयल
स्वास्थ्य विभाग के टीबी के नोडल अधिकारी डॉ. अनुप गोयल ने बताया कि जेल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर बंदियों की जांच की गई है। इनमें हैपेटाइटिस-सी के 20, हैपेटाइटिस-बी के दो व एचआईवी पॉजिटिव तीन बंदी मिले हैं। इनके अलावा टीबी के भी मरीज मिले हैं। सभी बंदियों का उपचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed