फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunagar news

धनतेरस पर जमकर बरसा धन

Mon, 09 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 09 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। इस बार धनतेरस पर बाजार खूब गुलजार रहे। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीददारी रही। सुबह से शुरू हुआ खरीददारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रही। उपभोक्ताओं ने सबसे अधिक खरीददारी ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक, वाहन व बर्तनों में की।
विज्ञापन

 
प्यारा चौक के पास स्थित गर्ग मोटर्स के वरुण कुमार कहते हैं धनतेरस पर अच्छी दुकानदारी हुई है। हालांकि जितनी उम्मीद थी, उतनी तो नहीं फिर भी काम अच्छा रहा। करीब 60 नगों की बिक्री की है। इसमें सबसे अधिक एलईडी, मोबाइल, वाशिंग मशीन व फ्रिज है। गोबिंदपुरी रोड स्थित आरती एजेंसी से संजय कुमार ने बताया कि धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री एलईडी की हुई है। इसके बाद वाशिंग मशीन व अन्य आइट्स की सेल हुई है। कुल मिला कर बाजार में अच्छा रुझान देखने को मिला है।
विज्ञापन



खूब बिके सिक्के और ज्वेलरी
शहर स्थित स्थित जेवरात ज्वेलर्स की दीपिका कहती है कि इस बार धनतेरस पर सोने के भाव भी कम थे। ऐसे में लोगों ने अच्छी खरीददारी की। लोगों ने अधिकतर सोने-चांदी के सिक्कों में खरीद की है। इसके अलावा सोने के आभूषण में भी उपभोक्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई। वहीं जगाधरी रोड स्थित परमहंस ज्वेलर्स मालिक जीवन कुमार का कहना है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीद शुभ मानी जाती है। इस बार भी ऐसा ही रूझान देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने चांदी के सिक्कों में खरीददारी की है। ज्वेलर अजय कुमार का कहना है कि कुछ समय से सोने का भाव रेंज में चल रहा है और गिरावट नहीं हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं का रुझान खरीददारी की ओर होता है। भाव 25 हजार के करीब बना हुआ है, जिससे लोगों ने खरीददारी में दिलचस्पी दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गारमेंट्स मार्केट में रहा बूम
धनतेरस पर सिर्फ सेाने चांदी व वाहनों की बिक्री नहीं, बल्कि गारमेंट्स मार्केट में भी अच्छा बिजनेस हुआ। शहर के सबसे व्यस्तम मीरा बाजार के दुकानदार राज कुमार ने बताया कि मार्केट में सोमवार को अच्छा काम रहा। इसी तरह गारमेंट व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि पहले धनतेरस पर कपड़ों की बिक्री ढीली रहती थी। मगर अब हर कोई कुछ न कुछ नया खरीदना चाहता है। ऐसे में सोमवार को बाजार में उम्मीद से अच्छा बिजनेस हुआ।


ऑटोमोबाइल मार्केट में अच्छी बिक्री हुई
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खूब मारामारी रही। रोहित ऑटोमोबाइल के जीएम गगन कुमार ने बताया कि एक ही दिन 115 बाइक की डिलीवरी दी है और 25 बाइक को बुक किया गया। जिनकी डिलीवरी एक दो दिन में दी जाएगी। ये आंकड़ा बीते साल की तुलना में अधिक है। हर्ष मोटर्स के राजेश कुमार ने बताया कि धनतेसर पर रिस्पांस अच्छा रहा। मेट्रो मोटर्स के ब्रांच मैनेजर कृष्ण यादव का कहना है कि धनतेरस पर काम ठीक ठाक ही रहा। सोमवार को चार गाड़ियों की डिलीवरी दी गई और आठ गाड़ियों को बुक किया गया है। अगले दो तीन दिन अच्छे काम की उम्मीद है।



धनतेरस पर बिके डेढ़ करोड़ रुपये के बर्तन
जगाधरी। धनतेरस पर जगाधरी का बर्तन बाजार गुलजार नजर आया। बर्तनों की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी नजर आई। द जगाधरी मैटल मैन्युफक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने बताया कि धनतेरस पर डेढ़ करोड़ के बर्तन बिकने का अनुमान है। धनतेरस पर बर्तन की खरीददारी को सबसे शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते हैं। द जगाधरी मैटल मैन्युफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा के मुताबिक बर्तन बाजार में 200 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं। पिछले कई महीनों से बर्तन बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा था। यह मंदी धनतेरस पर छटी नजर आई। सोमवार सुबह धनतेरस पर जब बर्तन बाजार खुला, तो ग्राहकों की आवाजाही दुकानों पर शुरू हो गई।  दोपहर के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। बर्तनों की खरीददारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को देखकर कर सभी दुकानदारों तथा व्यापारियों के चेहरे खिलें नजर आए। बर्तनों की खरीददारी के दौरान ग्राहकों में डिनर सेट, गिलास सेट, चम्मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, इंपोरटिड केतली, कप सेट, बाल्टी, लुटिया, इंपोरटिड डिनर सेट, पूजा की थाली, थॉर्मस इत्यादि की ज्यादा डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed