फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, water,jam

चार दिन से पेयजल नहीं आने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

Thu, 13 Oct 2016 11:55 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 13 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, water,jam
fgd - फोटो : fg
 चार दिन से पेयजल नहीं आने से गुस्साए अर्जुन नगर कालोनी के लोगों ने गुरुवार को छोटी लाइन पर हुडा सेक्टर 17 को जाने वाले मार्ग के नजदीक जाम लगा दिया। जाम लगने से छोटी लाइन व हुडा सेक्टर 17 को जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। कालोनी के लोगों के जाम लगाने की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ यशपाल, जेई महिंद्र सिंह व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर शांत किया। तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

अर्जुन नगर कालोनी निवासी इंद्रजीत, परमजीत, सुरेंद्र, रमेश, संजय, आरके कौशिक, दलजीत, त्रिलोचन आदि ने बताया कि उनकी कालोनी में चार दिन से नलकूप की मोटर खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते कालोनी में पेयजल नहीं आ रहा है। वह इस बारे में वे संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति नहीं होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गृहणियों को रसोई संभालने में दिक्कत हो रही है। उनको पानी दूसरी कालोनी से जाकर लाना पड़ रहा है। इससे उनका समय खराब हो रहा है। घर में छोटे बच्चे तथा वरिष्ठ नागरिक परेशानी झेल रहे हैं। उन लोगों को सबसे अधिक दिक्कत है जो कि बीमार हैं। वह अपने लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं कर सकते। साथ ही कालोनी में कई घर ऐसे हैं जहां बुजुर्ग महिलाएं हैं। उनको भी पेयजल दूसरी कालोनी से लाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। वह इंतजार करते रहे कि आज पानी आ जाएगा, लेकिन चार दिन तक पानी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर उनको मजबूरी में जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरी बिछाकर सड़क के बीच बैठ लगाया जाम :
पेयजल को लेकर अर्जुन नगर कालोनी के काफी संख्या में लोग दोपहर करीब एक बजे छोटी लाइन पर हुडा सेक्टर 17 के मोड़ पर जमा हो गए। कालोनी वासी यहां सड़क के बीचोंबीच दरी बिछाकर बैठ गए। इससे छोटी लाइन से हुडा और जगाधरी जाने वाले मार्ग को जाम लग गया। दोपहिया वाहन चालक तो जैसे कैसे कर निकलते रहे। लेकिन बड़े वाहन सड़क के बीच फंस गए। करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा।
बॉक्स
पहले समाधान, फिर खोले के जाम  
छोटी लाइन जाम लगाने की सूचना पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ यशपाल व जेई महिंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खोलने की बात कहीं। लेकिन कालोनी के लोगों ने कहा कि पहले समस्या का समाधान किया जाएगा। उसके बाद ही वे जाम खोलेंगे। एसडीओ यशपाल ने उन्हें बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति में बाधा पहुंची है। नई मोटर मंगवाई गई है। दो घंटे तक पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। मोटर आती देखने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद उन्होंने मार्ग से जाम खोला।


अर्जुन नगर में नलकूप की मोटर खराब होने से पेयजल की समस्या हुई थी। जिसके चलते लोगों ने जाम लगाया था। नई मोटर लगवा दी गई है। जिससे कॉलोनी में पेयजल की समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
-यशपाल, एसडीओ जगाधरी, जन स्वास्थ्य विभाग।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed