{"_id":"58ea7c774f1c1b41485b9482","slug":"yamuna-nagar-teacher-redar","type":"story","status":"publish","title_hn":"थक जाने पर टीचर्स को याद करें, आखें अपने आप खुल जाएंगी : चोकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थक जाने पर टीचर्स को याद करें, आखें अपने आप खुल जाएंगी : चोकन
yamuna nagar beuro
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
v
- फोटो : yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक खालसा कॉलेज का 49वें वार्षिक खेलकूद मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बेस्ट स्पोर्ट्र्स मैन ऑफ द इयर शिवम सैनी व बेस्ट वुमन ऑफ द इयर अंजलि को चुना गया। जबकि मुनीश को बेस्ट बॉय और पूजा को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में माउंट एवरेस्ट पर देश की पताका फहराने वाली राष्ट्रपति से सम्मानित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बीएसएफ बेटी व भारत गौरव अवार्डी सुनीता सिंह चोकन रहीं। खिलाड़ियों द्वारा दी गई मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया।
कहा मुझे गर्व है कि मैं इस कॉलेज की छात्रा रही हूं। मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला, जो भी अवार्ड मिले या विश्व में मुझे जो भी पहचान मिली है, वह दृढ़ इच्छा शक्ति, लगातार कठोर परिश्रम और कॉलेज की प्रबंधक समिति और अध्यापकों के मार्गदर्शन के कारण प्राप्त हुए हैं। खिलाड़ियों से कहा भले आज वैश्विक प्रतिस्पर्धा का युग है फिर भी वह गंभीरता से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। माउंट एवेरस्ट पर विजय प्राप्त करने के अपने अनुभव सांझे करते कहा अपनी मंजिल की और बढ़ते हुए जब जब मैंने अपने आप को कमजोर पाया मैंने अपने टीचर्स को याद किया तब मुझे लगा मैं अकेली नहीं हूँ।
कहा जीवन में आशावान बने उच्च सफलता को प्राप्त करते थक जाने पर अपने टीचर्स को याद करें आप की ऑंखें खुल जाएंगी। अध्यापक कभी बुरा नहीं करते बल्कि उनके द्वारा दिए दंड और नसीहतें भी कभी-कभी आपका जीवन बदलने और उत्साह बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इससे पूर्व गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन भूपिंदर सिंह जौहर और कॉलेज के स्टाफ ने मुख्यातिथि सुनीता सिंह चोकन और उनके पिता जौहरी सिंह का अभिनंदन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंदीप सिंह ने कहा कि अपने ही कॉलेज की छात्रा को मुख्यातिथि के रूप में आमन्त्रित करके हमें गर्व हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चोकन ऐसे क्षेत्र से संबन्ध रखती हैं जहां बेटियों को ज्यादा पढ़ाया लिखाया नहीं जाता परंतु उनके पिता जौहरी सिंह ने देश को ऐसी बेटियां दी हैं जिन पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर के मार्गदर्शन में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज की और से विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग पांच लाख रुपये की छात्रवृतियां वितरित की गई हैं। फिजिकल साइंस विभाग की अध्यक्षा डॉ. अमृता प्रीतम ने स्पोट्र्स विभाग की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। कॉलेज को लगातार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओवर आल चैंपियनशिप जीतने का गौरव प्राप्त है। कार्यक्रम में योगा, कराटे, पिलो फाइटिंगए टग ऑफ वार एवं पंजाबी लोक नृत्य पेश किए गए। मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति के वित सचिव अमरदीप सिंह, खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर परमिंदर सिंह, योगा कोच किरण गुलाटी, कोच सुखचैन सिंह, कोच धरमिंद्र मेहता, कोच नरेश कुमार, डॉ. बोध राज, डॉ. एसएच कंग, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. संजय विज, डॉ. प्रवीन कुमार, वरिंद्र कुमार, कंवलप्रीत सिंह, बलविंद्र कौर, जोशप्रीत सिंह और शिव कुमार आदि मौजूद रहे।