फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, tanashah,arop

तानाशाह के रूप में काम कर रहे हैं पीएम : सैलजा

Sat, 01 Apr 2017 11:55 PM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Sat, 01 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, tanashah,arop
[k - फोटो : yamuna nagar
 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा सदन में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अलाट किए गए मकानों का ब्यौरा मांगा था। सरकार ने जो आंकड़े दिए उसके अनुसार यमुनानगर शहर में मात्र एक मकान आवंटित किया गया है। सैलजा शनिवार को जिला कोर्ट में बार एसोसिएशन के समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पूर्व सैलजा ने अपने फंड से बार एसोसिएशन को 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं। केंद्र में बहुमत होने के चलते वह किसी भी योजना को लेकर विपक्षी दलों से विचार-विमर्श नहीं करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार के समय सभी दलों को साथ लेकर योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता था। कहा केंद्र सरकार ने करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। मगर सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में मात्र डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने एक भी योजना नहीं बनाई है, जबकि कांग्रेस शासनकाल के समय बनी योजनाओं को ही अपना नाम देकर चलाया जा रहा है। इसमें चाहे आधार कार्ड हो या मनरेगा। यहां तक की जीएसटी का विरोध करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी आज उसी को लागू करने को लेकर तत्पर हैं। सैलजा ने कहा वह अंबाला संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, अभी यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस हाइकमान अगर उन्हें यहां से चुनाव लड़वाता है तो जरूर लड़ेंगी। वैसे वह इस संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर हर समय तत्पर रहती हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने अंबाला संसदीय सीट के विकास को लेकर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की और अब भी वह यहां के विकास को लेकर तत्पर रहती हैं। एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने राज्य कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी संबंधी सवाल के जवाब में कहा सभी कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने को लेकर काम कर रहे हैं। कुमारी सैलजा नप के पूर्व प्रधान दर्शनलाल खेड़ा के साथ जगाधरी के खेड़ा मंदिर भी गई, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत कुमारी सैलजा एक समाचार पत्र प्रतिनिधि की माता शीला देवी के निधन पर शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना देने भी पहुंची। इन कार्यक्रमों में सैलजा के साथ पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पूर्व नप प्रधान दर्शनलाल खेड़ा, अनिल गोयल, श्यामसुंदर बत्तरा, सतीश तेजली, कपिल खेतरपाल, अरविंद सिंह बिंदू, बार एसोसिएशन प्रधान विजय गौतम व कंवरभान मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed