फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, shaop,ded

रुपये के लेनदेन से परेशान गारमेंट शॉप संचालक ने फंदा लगा दी जान

Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के भाटिया नगर में गारमेंटस शॉप के दिव्यांग संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। संचालक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


भाटिया नगर निवासी विजय कुमार उर्फ रिंकू (35) छोटी लाइन पर गारमेंटस की दुकान चलाता था। मंगलवार को उसका छोटा भाई सन्नी व बहन मोना बसातियांवाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर माथा टेकने गए थे। उस समय घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान विजय दुकान से घर लौटा। इस दौरान उसने घर की गैलरी में रस्सी डालकर खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने घर की छत से उसे फंदे पर लटके  देखा और इसकी सूचना उसके भाई सन्नी को दी गई। भाई द्वारा सुसाइड करने की सूचना पर सन्नी व उसकी बहन तुरंत घर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने जब विजय कुमार के शव की जांच की तो उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने कुछ लोगों पर पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान करने की बात कहीं। पुलिस ने मृतक के भाई सन्नी की शिकायत पर सुसाइड नोट में नाम लिखे मिले तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुपयों के लिए लोग मुझे दे रहे धमकियां :
विजय के पास से मिले सुसाइड नोट लिखा है कि 'मुझे माफ करना। मैं अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा सका। बहुत मजबूर हो गया हूं। इसलिए यह कदम उठा रहा हूं, हो सके माफ कर देना। लोग मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। सुभाष मेरा पार्टनर जिससे पांच लाख रुपये लेने है। सुभाष वो पैसे दो लाख सांगवान, दो लाख ग्रीन एप्पल को दे दे। एक लाख मन्नी को दे दे। पचास हजार मन्नू को दे दे। मैं बहुत परेशान हूं, मुझे लोग धमकियां दे रहे हैं। मेरे बाद मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए। मोना की शादी अच्छे घर में करनी होगी, लोग मुझे टाइम नहीं दे रहे हैं। मुझे माफ करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार दिन में सुसाइड का दूसरा मामला :
ट्विनसिटी में चार दिन में सुसाइड का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 27 जनवरी की रात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश गौड़ ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके पास से भी सुसाइड नोट बरामद किया गया था। जिसमें उन्होंने रेलवे के दो अधिकारियों व एक रेलवे ठेकेदार को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया था।

 
तीन पर केस, जांच शुरू
भाटिया नगर में सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार व उसके भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्जकर लिया है। मामला रुपये के लेन देन का है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
- सुभाष चंद्र, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed