फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, semple

प्रशासन की टीमों ने मिठाईयों के सैंपल भरे

Thu, 20 Oct 2016 12:02 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 20 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, semple
z - फोटो : z
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन सख्ती के मूड में नजर आने लगा है। बुधवार को जिला प्रशासन ने छछरौली व साढौरा में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को साढौरा कस्बे में एक मिठाई की दुकान से मिठाईयों के सैंपल लिए। टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कस्बे के हलवाइयों व परचून विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सभी अपनी दुकानें बंद करके मौके से गायब हो गए। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह व एडीसी कार्यालय के श्रीराम कटारिया के नेतृत्व में एक टीम कस्बे के बस अड्डा चौक पर हलवाई की एक दुकान पर पहुंची। वहां पहुंचते ही इस टीम ने इस दुकान से मिठाईयों के सैंपल एकत्रित करने शुरू कर दिए। इस टीम के कस्बे में पहुंचने की सूचना मिलते ही बाकी हलवाइयों व परचून विक्रेताओं की दुकानें धड़ाधड़ बंद होनी शुरू हो गई। जिसके कारण यह टीम किसी अन्य दुकान से सैंपल नहीं ले सकी। इस टीम के रवाना होने के तीन घंटे बाद तक भी दुकानें खुली नहीं थी। सैंपल लेने पहुंची टीम के बारे में भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कस्बावासियों का कहना है कि हमेशा बस अड्डे पर स्थित हलवाई की दुकानों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है। जबकि बाकी बाजार की किसी भी दुकान का आज तक सैंपल नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिठाई की दुकान से रसगुल्ले व खोये के सैंपल लिए
छछरौली। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को छछरौली मेन बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान मिठाई की एक दुकान से रसगुल्ले व खोये के सैंपल लिए गए। छापेमारी टीम की भनक लगते ही अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान बंद कर गए। जब तक टीम छछरौली में रही तब तक बाजार में सन्नाटा छाया रहा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके जैन ने बताया कि दीवाली व अन्य त्यौहारों के मौके पर मिठाइयों के नाम पर ग्राहकों को नकली मिल्क केक, कलाकंद, पतीसा आदि परोसकर उनकी सेहत से खिलवाड़ न किया जा सके। इसके लिए जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उन्होंने अपनी टीम के साथ छछरौली मेन बाजार में मिठाई की दुकानों में छापा मारी की। एक दुकान से रसगुल्ले व खोया के सैंपल लिए गए। इस सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्लानिंग ऑफिसर सचिन पारूथी व खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रौशनलाल भी मौजूद रहे।


उपमंडल स्तर पर बनाई कमेटियां
त्यौहारों के मौसम में मिठाईयों आदि में मिलावट करने वाले हलवाइयों तथा नकली खोया व पनीर तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपमंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं। उपमंडल स्तर जगाधरी के लिए सिविल सर्जन यमुनानगर, स्वास्थ्य खाद्य निरीक्षक यमुनानगर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक व निरीक्षक नाप-तोल यमुनानगर तथा उपमंडल बिलासपुर के लिए एसएमओ बिलासपुर, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बिलासपुर तथा आयुवैदिक चिकित्सा अधिकारी लाहड़पुर डॉ बहादुर सिंह को टीमों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जगाधरी व बिलासपुर के उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। डीसी की ओर से मुख्य चिक्तिसा अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक यमुनानगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


त्यौहार सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में स्थित दुकानों को चेक करके के निर्देश दिए गए हैं। मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा और उनके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
डॉ एसएस फूलिया, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed