फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, school me krismas

स्कूलों मेें धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्योहार

Sun, 25 Dec 2016 12:22 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sun, 25 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  school me krismas
d - फोटो : amar ujala
शनिवार को स्कूलों में छोटे बच्चों ने जमकर मस्ती की और क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी और मस्ती की। शहर के कई स्कूलों में जिंगल वैल जिंगल वैल जिंगल ऑल द वैल गीत बच्चों ने गाया।
विज्ञापन


-जगाधरी के सेंट विवेकानंद लोट्स वैली पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसीपल आक्षी कांबोज ने की। इस दौरान शहर के सभी प्ले स्कूल्स को आमंत्रित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान रन फॉर फन रेस करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया। वहीं इस अवसर पर कविता, चित्रकला समूह नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। चित्रकला में दृष्टि, पीहू, अर्पित, एंजल प्रथम स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में ले डैफोडिल स्कूल प्रथम, सेंट सोल्जर स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान प्रिंसीपल आक्षी कांबोज, निदेशक मंजीत कांबोज, प्रबंधक कमलकांत कांबोज ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन


त्यागी गार्डन स्थित पीटल्स प्ले-वे में नन्हें मुन्नों ने गब्बारों और रंग-बिरंगी लडिय़ों से स्कूल सजाया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांता क्लॉज की वेश में आए बच्चों ने डांस किया। इस दौरान प्रधानाचार्या वीना अरोड़ा ने सभी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी के क्राउन एंकर केजी स्कूल में क्रिसमस पर्व की धूम रही। प्रिंसीपल ऊषा सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने रंगारंग क्रार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान टीचर पुष्पा ने सांता क्लॉज बनकर सभी को गिफ्ट्स बांटे। इस दौरान मोनिका श्रीवास्तव, सुमन आनंद, अनिता सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

बचपन प्ले स्कूल में ग्रैंड पेरेंड्स-डे शनिवार को जेके रेजिडेंसी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय बब्बर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान विभिन्न गेम्स करवाई गई। जिसमें सभी ग्रेंड पेरेंड्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल निदेशक दीपांशु मैंगी ने बच्चों को घर और जीवन में बड़े और बुजुर्गों का महत्व बताया। उन्होंने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।


महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस पर्व मनाया। इस दौरान कक्षा केजी और पहली के बच्चों ने कथक नृत्य किया। कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों ने आओ तुम्हें चांद पर ले जाए गीत पर डांस किया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरक प्रसंगों पर लद्यु नाटक प्रस्तुत किया गया। प्रिंसीपल रमा मेहता ने मानवता के हित में ईसा मसीह के बलिदान की विवेचना करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed