फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, sbdo ka gyan

एंकरिंग के लिए नॉलेज के साथ शब्दों पर पकड़ जरूरी-

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा टीवी एंकरिंग में चैलेंज तथा समाधान विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून के एक न्यूज चैनल एंकर नेहा वालिया ने कहा एंकरिंग के लिए विषय की भरपूर नॉलेज के साथ शब्दों पर पकड़ होना बेहद जरूरी है। अगर एंकर अपडेट होगा, तभी वह शब्दों से खेल पाएगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुषमा आर्य तथा विभागाध्यक्ष परमेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

नेहा वालिया ने कहा कि एंकरिंग में हर किसी का अपना अलग स्टाइल होता है। छात्राएं किसी का स्टाइल कॉपी करने की बजाए उसका अनुसरण कर खुद का स्टाइल बनाए। अपनी बात को कैमरे के सामने कैसे रखना है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कालेज प्रिंसिपल डा. आर्य ने कहा कि मॉस कम्यूनिकेशन में कैरियर बनाने के लिए बहुत सारे विकल्प है। बशर्ते उन्हें पहचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष परमेश कुमार ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में जॉब्स की कमी नहीं है। कमी है, तो स्पेशलाइजेशन की। न्यूज चैनल में हर शो के लिए अलग तरह के एंकर की जरूरत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्राध्यापक गुरदेव सिंह तथा प्राध्यापिका रेनू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए खबरों का बेहतर प्रस्तुतिकरण जरूरी:
वालिया के मुताबिक एक अच्छा न्यूज रीडर अपनी प्रस्तुतिकरण के जरिए चैनल की टीआरपी को बढ़ा सकता है। न्यूज रीडर को भरपूर नॉलेज होनी चाहिए। चैट शो के दौरान एंकर को चाहिए कि सामने वाला उसके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जो उत्तर दे रहा है, उनमें से ही प्रश्न निकालकर पूछे। उन्होंने नायक फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर व नेता अमरीश पुरी के बीच हुए चैट शो का उदाहरण दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed