{"_id":"58ebd0004f1c1b9f36cf5b34","slug":"yamuna-nagar-rodways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में घुसा स्ट्रीट लाइट का पोल, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में घुसा स्ट्रीट लाइट का पोल, चालक घायल
yamuna nagar beuro
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
[k
- फोटो : yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 73 पर रक्षक विहार नाके के पास हरियाणा रोडवेज की बस में पोल घुस गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में रोडवेज चालक की टांग पर चोट आई है। चालक व सवारियों ने नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सोमवार हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ से यमुनानगर आ रही थी। जब चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर रक्षक विहार नाके से कुछ आगे पहुंची तो एक बछड़ा डिवाइडर पार कर रहा था। जैसे ही बछड़ा डिवाइडर पार करने लगा तो डिवाइडर पर रखे स्ट्रीट लाइट के टूटे हुए पोल को उसने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पोल का एक सिरा सड़क पर चला गया।
इसी दौरान बस आ गई। अचानक बस आने पर पोल बस के अंदर घुस गया और बस चालक की टांग पर जा लगा। जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर नहीं पलटी, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। रोडवेज चालक, परिचालक सहित बस में 60 से अधिक सवारियां थी। हादसे के बाद रोडवेज जीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया। सवारियों और रोडवेज कर्मियों ने नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं रोडवेज अधिकारी निगम के खिलाफ इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने की बात कह रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।