फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, pul,jarjara

प्रशासन भी अंजान नहीं खत्म हो चुकी है पुल की मियाद

Mon, 27 Mar 2017 11:18 PM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Mon, 27 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, pul,jarjara
g - फोटो : yamuna nagar
हमीदा हेड पर रादौर की ओर जाने वाली पश्चिमी यमुना नहर पर बना पुल कभी भी जमींदोज हो सकता है। पुल की मियाद पूरी हुए कई साल बीत चुके है। सिंचाई विभाग पुल की मरम्मत कराकर काम चला रहा है, लेकिन पुल से गुजरने वालों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। भारी वाहन को गुजरने के लिए बेरिकेट व पिलर लगाए गए हैं। लेकिन वाहन चालकों ने इसे तोड़ डाला है। खस्ताहाल पुल से गुजर रहे भारी वाहन यहां आए दिन जाम का सबब भी बन रहे हैं। यह पुल जठलाना क्षेत्र को यमुनानगर से जोड़ता है। इसके अलावा करीब 35 गांवों के लोग भी यमुनानगर आने-जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन पुल से हजारों की संख्या में वाहन गुजर रहे हैं। दुपहिया व हल्के भारी वाहनों के अलावा पुल से गन्ने, प्लाई पत्ता व अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती है। पुल की मियाद खत्म होने के कारण पुल से वाहनों का आवागमन खतरनाक हो सकता है। प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारी भी अंजान नहीं है। इसके बावजूद पुल से गुजरने वाले वाहनों की अनदेखी की जा रही है। सिंचाई विभाग ने पुल से भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक लगी होने का बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। इन दिनों शुगर मिल में गन्ने की पिराई चालू होने के कारण पुल से प्रतिदिन गन्ने से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। आए दिन पुल के आसपास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां पलटती रहती है। इससे पुल पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। खस्ताहाल पुल पर लगने वाले जाम के दौरान यदि जर्जर पुल ढह जाए तो बड़ा हादसा होना तय है।
विज्ञापन


-आवर्धन नहर का नया पुल उद्घाटन से पहले ही टूट गया था
हमीदा हेड से आवर्धन नहर पर सिंचाई विभाग ने कुछ सालों पहले करोड़ों रुपये की लागत से पुल बनाया था। लेकिन यह पुल उद्घाटन होने से पहले ही धंस गया। नए पुल के धंसने से इसकी कई सालों तक जांच भी चलती रही। उधर, पुल से वाहनों के आवागमन के लिए पुराने पुल की मरम्मत करवा दी गई। आवर्धन नहर पर भी पुराने पुल से वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुल से गुजरना लोगों की मजबूरी
प्रदीप कुमार ने बताया उनकी भाभी जी नाहरपुर में कार्य करती है। जिन्हें काम पर वो रोज छोड़ने जाते है। कोई दिन सुबह का ऐसा होता होगा की उन्हें पुल पर इंतजार न करना पड़ता हो अक्सर सुबह यह ट्रालियों का जाम लगा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें घर से जल्दी निकलना पड़ता है। बावजूद भी कई बार वो काम पर लेट हो जाती है। अगर इस रास्ते से न आकर दूसरे से आते है तो पांच किलोमीटर लंबा चक्कर लगता है और समय भी ज्यादा लगता है।

गांव पांजुपुर के विजय कुमार का कहना है उनके गांव से शहर आने का यही एक सबसे नजदीक का रास्ता है। अगर यहा बंद हो जाता है तो उन्हें अपने गांव में आने के लिए 10 किलो मीटर लंबा चक्कर काटकर आना पड़ेगा। इससे पैसे भी ज्यादा लगेंगे और टाईम भी खराब होगा। इस कारण लोग इसी पुल से गुजरते हैं।

प्रदीप सिंह रंधावा का कहना है प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन यहां से निकलते हैं। पुल पर अक्सर जाम लगा रहता है। भारी वाहनों का निकलना मना है। इसके बावजूद पुल से भारी वाहन गुजरते हैं। उनको रोकने के लिये जो बेरिकेट लगाए गए थे, उन्हें वाहन चालकों ने तोड़ डाला।



नया पुल बनाने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसका बजट बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। जल्द ही इसका टेंडर भी होने वाला है। उम्मीद है कि अगले महीने ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विनोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed