{"_id":"5888ea9b4f1c1bbb7ecf60a9","slug":"yamuna-nagar-matdav-ki-le-shapath","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर सैकड़ों छात्राओं ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कॉलेज परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन वुमन सेल, यूथ क्लब व एनसीसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। छात्राओं को कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कराई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की एनसीसी कैडेट वर्णिका ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. आर्य ने कहा मतदान द्वारा ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है। युवा मत के अधिकार को पहचाने और उसका सही प्रयोग करें। जिन छात्राओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी हैं, वह वोटर कार्ड बनावा लें और मतदान सूची में उनका नाम दर्ज कराएं। इस दौरान छात्राओं ने मतदान का प्रण लिया और आश्वासन दिया कि वह दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगी।
-14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने मनाया मतदाता दिवस-
14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कैडेटों ने गुरुनानक खालसा कॉलेज और दशहरा ग्राउंड में मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कर्नल जयंतो घोष कमान अधिकारी एवं कर्नल राजकुमार दहिया प्रशसनिक अधिकारी की देख रेख में किया गया। एनसीसी अधिकारी मेजर हरिंद्र सिंह कंग ने कैडेटों को मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें वीर सिंह, दिव्यांशु, देविंद्र कुमार, पारस, सिमरनदीप कौर, याशिका, राधा, वैशाली ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की समाप्ती से पूर्व कैडेटों ने मतदान शपथ ली कि वह देश की अखंता के लिए और संविधान के दायरे में रह कर काम करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर कप्तान अमृत कौर, सूबेदार मेजर प्रमोद सिंह पटियाला, सूबेदार ज्ञानचांद, हवलदार सुरिंद्र, ईशम, कुंदन मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को समझाया मतदान का महत्व
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडोली में मतदाता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र ने विद्यार्थियों को मतदाता दिवस का महत्व समझाया कि कैसे हम सभी मतदान कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर सकते हैं। मतदाता दिवस पर संस्कृत प्राध्यापिका कुमारी रूबी कांबोज द्वारा विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
बताया वोट देना क्यों जरूरी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के प्रो. डॉ. मनोहर गोयल ने एनएसएस के स्वंय सेवकों व अन्य विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने भी विद्यार्थियों को मतदान पर अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. भावना सेठी, डॉ. सोमनाथ व प्रो. राजबीर आदि मौजूद रहे।
-एनसीसी कैडेट्स ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं एनसीसी यूनिट के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम कराया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि डॉ. शालीन रोहिला ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के पश्चात प्राचार्या डॉ. उज्वल शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्याअतिथि ने छात्राओं से कहा कि अपनी लोकतांत्रिक मूल्यों को जनसापेक्ष और सार्थक बनाए रखने हेतू युवाओं का इनसे भली-भांति परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। यह तभी संभव हो सकता है, जब वह अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने में अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे। कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न बैनर हाथ में लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जिसे मुख्यातिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बी कॉम तृतीय वर्ष से महक प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष से सोनम द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष से मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मतदान के लिए प्रेरित करते हुए जेएमआईटी रादौर के विद्यार्थियों ने गिटार वादन व नाट्य प्रस्तुति दी तथा हिंदू गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। आंचल गर्ग ने कार्यक्रम को सुचारू रूप देने में विशेष भूमिका निभाई। मौके पर नगराध्ीश भारतभूषण कौशिक, डीआरओ महेंद्र कुमार सांगवान, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, डीआईओ रमेश गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।