फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, mandi,cheak

किसानों और आढ़तियों से रूबरू हुए राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज

Thu, 13 Oct 2016 12:25 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 13 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, mandi,cheak
jhv - फोटो : jhk
अनाज मंडियों में किसानों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता  राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बुधवार को जिले की मुख्य अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं जानी। साथ ही अधिकारियों को मंडी में सामने आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


आढ़तियों को दी जाएगी मोयश्चर मशीन-
रादौर। रादौर अनाजमंडी का दौरा करने आए राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सरकार अगले धान के सीजन में प्रदेश के सभी आढ़तियों को धान की नमी नापने के लिए मोयश्चर मशीन देगी। इससे आढ़ती अपनी दुकान पर किसान की धान की नमी को आसानी से नाप सकेंगे।
विज्ञापन


इस समय केवल खरीद एजेंसियों के पास ही नमी नापने की मशीनें हैं इस अवसर पर डीएफएससी सुरेंद्र सिंह धौलरा, डीएम हैफेड नीतिन सिंह, हैफेड मैनेजर पवन कांबोज, जगबीर सिंह परचेजर, सचिव मार्किट कमेटी श्यामलाल भूतमाजरा, सुपरवाईजर जयसिंह, पटवारी संजीव शर्मा, खाद्य आपुर्ति निरीक्षक रोशनलाल सैनी, एसएचओ रादौर ज्ञानसिंह गुर्जर, सुशील बतरा, रामकुमार झगुडी प्रधान मंडी एसोसिएशन, रामकुमार कांबोज कांजनू, गुरनामसिंह अलाहर, सुभाष कांबोज जयपुर, बंसीलाल सैनी, हरपाल मारूपुर, उमेश गुर्जर, अमित गर्ग आशू, पृथ्वी सिंह भागुमाजरा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अनाज मंडी मुस्तफाबाद मे बनेगा शैड व ऊंची उठेगी सड़क
सरस्वती नगर। अनाज मंडी मुस्तफाबाद का दौरान करने आए राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंडी में शेड बनेगा और सड़क को ऊंचा किया जाएगा। राज्य मंत्री के समक्ष   आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मांगेराम गुंदयानी, पुनीत बिंदल, नरेंद्र खेड़ी व सतीश कुमार आदि ने अनाज मंडी के साथ लगती चार एकड़ मार्किट कमेटी की भूमि पर  शैड बनवाने तथा मंडी की रोड को ऊंचा उठवाने की मांग रखी थी।

इस दौरान राज्य मंत्री ने आढ़तियों व किसानों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने आढ़तियों की दुकानों पर तुले पड़े धान के कट्टो की जांच की तथा धान की ढेरियों की नमी को जांचा।  इस मौके पर डीएफएससी सुरेंद्र सिहं, निरीक्षक सुखचैन सिंह, मार्किट कमेटी के सचिव राजीव चोपड़ा, सुपरवाईजर धर्मवीर व मण्डी के अनेक आढ़ती उपस्थित थे।


किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनी
साढौरा। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कस्बे की नई अनाज मंडी का दौरा करके धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से धान खरीद में आ रही दिक्कतों के बारे में किसानों से बातचीत की। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह, भाजपा मंडल प्रधान पवन सैनी, नवीन भसीन, वरिष्ठ नेता सुमत जैन, अशोक मेहता, ब्लाक समिति चेयरमैन महीपाल, मुकेश गर्ग, समय सिंह, रमेश ठसका एवं बीर सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंत्री से बोले राइस मिलर्स-अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर का शैड्यूल तय करे सरकार
खिजराबाद। राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने खिजराबाद अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद का जायजा लिया। किसानों और आढ़तियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि  सरकार ने 22 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद करने का फैसला बहुत सोच विचार कर उठाया है। उन्होंने मंडी में धान लेकर आए किसान राम कुमार वालिया, जय पाल आदि से पूछा कि मंडी में कोई परेशानी हो तो बताए। किसानों ने कहा कि सब कुछ सही चल रहा है।


कर्णदेव कांबोज ने कहा कि 17 प्रतिशत नमी वाले धान पर पूरा समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जो किसान थोड़ा नमी वाला धान बेचना चाहते हैं उन्हें कुछ कटौती देनी होगी जो राइस मिलरों व किसान यूनियन नेताओं के साथ बातचीत से तय की गई है।  इस अवसर पर डीएफएससी सुरेंद्र कुमार धौलरा, मार्किट कमेटी सचिव सतड कुमार,जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य बंसी लाल सैनी, सरपंच प्रवीन कुमार अग्रवऱिल, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन बटार, भाजपा मंडल महासचिव विजय सिंगला, सुनील कुमार, मंगत राम, सुनील कुमार, सत प्रकाश, अनुज गर्ग, जय प्रकाश, देवेंद्र कुमार, राम करण धीमान,मुदित बंसल,पवन गुप्ता, अनिल वालिया, संजय गांधी,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed