फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, kheto me dikha

भमनौली के खेतों में दिखे हथियारों से लैस दो सिख, उग्रवादी समझ सहमे ग्रामीण

Tue, 29 Nov 2016 11:45 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 29 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  kheto me dikha
xc - फोटो : xc
घाड़ क्षेत्र के गांव भमनौली में मंगलवार दोपहर बाद खेतों में सिंचाई कर रहे युवक को गन्ने के खेत में हथियारों से लैस दो सिख दिखाई दिए। दो दिन पूर्व पंजाब की नाभ जेल से भगे कैदियों के मामले के मद्देनजर उक्त दोनों लोगों को ग्रामीणों ने उग्रवादी समझ लिया। उग्रवादी दिखने की सूचना गांव समेत जिलेभर में आग की तरह फैल गई। सरपंच से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव व आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, किंतु उक्त लोगों को कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


गांव के युवक ने जैसे ही खेतों में हथियारों से लैस दो सिख युवकों को देखा, वह सहम गया और तुरंत इस बारे ग्रामीणों व सरंपच को सूचित किया। गांव के लोगों ने घटना को पंजाब की नाभ जेल से भागे कैदियों के मामले से जोड़ते हुए उक्त दोनों सिख युवकों को उग्रवादी समझ लिया। पूरे गांव के लोग तुरंत उस जगह पहुंच गए, जहां गांव के युवक द्वारा हथियारों से लैस दो सिख देखे गए। देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सरपंच ने इसकी सूचना थाना बिलासपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बिलासपुर प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव समेत आसपास के पूरे क्षेत्र में पुलिस ने छानबीन की, किंतु कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन


उग्रवादी नहीं, शिकारी थे, युवक को वन विभाग का कर्मी समझ भागे
पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने के पश्चात थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि वह कोई उग्रवादी नहीं, बल्कि शिकारी थे, जो गांव के युवक को वन विभाग के कर्मचारी समझ भाग निकले। भमनौली जमीन के साथ सोमनदी व जंगल को बहुत बड़ा क्षेत्र है। उसमें सुअर व अन्य जंगली जानवर निकलते हैं, कुछ शिकारी चोरी छिपे शिकार करने निकलते हैं। ये उसी तरह के लोग थे, किसान ने दूर से देख उन्हें उग्रवादी समझ लिया। पूरे क्षेत्र की गहनता से छानबीन कर ली गई है। कहीं पर भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं है। किसान व ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों को बिना खौफ के कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed