फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, kalej,festival

फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, kalej,festival
s - फोटो : s
जगाधरी के हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे 39वें जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि केयूके से यूथ एंड कल्चरल एफेयर्स विभाग के डायरेक्टर डॉ. सीडीएस कौशल की अध्यक्षता में किया गया। रविवार को प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक ड्रामा, हरियाणवीं फोक सोंग, हरियाणवीं गजल, क्लासिकल सोलो, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और डेक्लामेशन में पस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि डॉ. सीडीएस कौशल ने यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेज को 39वें केयू जोनल यूथ फेस्टिवल के आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत रसिया ग्रुप डांस और हरियाणवीं स्किट से हुई। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि समारोह में दूसरे दिन के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक ड्रामा, हरियाणवीं फोक सोंग, हरियाणवीं गजल, क्लासिकल सोलो, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और डेक्लामेशनमुख्य रहे। उन्होंने बताया कि पहले दिन हुए कार्यक्रमों के तहत कोरियाग्राफी में हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम रिकमेंडिड और ई मैक्स गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की टीम ने कमेंडिड, गु्रप डांस जनरल में हरियाणा इंजीनियिरिंग कॉलेज की टीम ने रिकमेंडिड और कालपी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी ने कमेंडिड, वैस्टर्न इंस्ट्रूरूमेंटल सोलो में कुरुक्षेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमेंट ने रिकमेंडिड, क्विज में हरियाणा कॉलेज ऑफ टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमेंट कैथल ने रिकमेंडिड और हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने कमेंडिड प्रथम स्थान और कुरुक्षेत्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमेट ने कमेंडिड, ऑन द स्पॉट पेंटिग में महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी ने रिकमेंडिड और श्रीराम मुलख इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी ने कमेंडिड, कोलाज में द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी ने रिकमेंडिड, हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज ने कमेंडिड और महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी ने कमेंडिड, डिबेट फेवर और अगेंस्ट में गीता इंजीनियरिंग कॉलेज ने रिकमेंडिड, डिबेट फेवर में ई मैक्स गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने कमेंडिड और हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज ने कमेंडिड, डिबेट अगेंस्ट में एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी ने कमेंडिड व ई मैक्स गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने कमेंडिड द्वितीय स्थान और पोस्टर मेकिंग में शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी ने रिकमेंडिड, एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी ने कमेंडिड और हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज ने कमेंडिड स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रिंसीपल डॉ. कुलदीप सिंह, रजिस्ट्रार फाइनेंस प्रतिभा, केयू जोनल यूथ फेस्टीवल के कनवेनर डॉ. शैली और इंजी. नवदीप चोपड़ा ने मुख्यातिथी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। को-कनवेनर परविंद्र कौर और सुमित वर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed