{"_id":"58484eaa4f1c1be159449805","slug":"yamuna-nagar-jayani-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव आज से
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से जिलास्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आठ से दस दिसंबर तक स्थानीय दशहरा ग्राऊंड में मनाया जाएगा। कार्यवाहक डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
उन्होंने कहा आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल अंतर राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन शाम छह बजे तक गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यवाहक डीसी ने बताया कि नौ दिसंबर के गीता महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि होंगे।
इसी प्रकार दस दिसंबर के कार्यक्रमों में साढौरा के विधायक बलवंत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही दस दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे भारत स्टार्च मिल ग्राउंड, पुराना रादौर रोड यमुनानगर से गीता महोत्सव शोभा यात्रा को आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा करेंगे और शोभा यात्रा का समापन दशहरा ग्राउंड में शाम 5:30 बजे होगा। डॉ. शालीन ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में गीता पर अनेकों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।