फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, jan samuh charcha

स्पीकर ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 21 Oct 2016 12:04 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 21 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, jan samuh charcha
vb - फोटो : vb
छछरौली स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल ने साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विस अध्यक्ष कंवरपाल ने गांव पौंटी निवासी निर्मला देवी को कृषि कार्य में बिजली का करंट लगने से पति की मृत्यु होने पर मार्केट कमेटी जगाधरी की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया।
विज्ञापन



साप्ताहिक जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के समक्ष कांसली ग्राम पंचायत के गांव नत्थनपुर निवासी सादोदीन व आलमगीर ने गांव में पेयजल नलकूप लगाने, ग्राम पंचायत तेलीपुरा के सरपंच ने गांव में बिजली के ढीले तार ठीक कराने व गांव हल्दरी गुजरान में एक अतिरिक्त ट्रांसाफार्मर लगाने, कोट बसावा सिंह निवासी बलबीर सिंह, राजकुमार, प्रदीप, बलजीत सिंह ने कश्यप बस्ती में ट्रांसफार्मर, खंबे व बिजली के तार लगाने व कश्यप बस्ती में बरसात के दिनों में पानी निकासी की व्यवस्था कराने, शहजादपुर टपरियां निवासी शांति देवी, बलाचौर निवासी सतपाल, मुजाफत कलां निवासी जीवना, खिजराबाद की सुनीता, दसौरा निवासी महिंद्रो व नकलीराम ने बुढ़ापा पेंशन लगाने, खिजराबाद निवासी मुनीष व मुजाफत कलां निवासी राहुल कुमार ने निरूशक्तजन पेंशन लगाने, खिल्लंावाला निवासी वर्षा, गांव खिजराबाद निवासी सुनीता ने विधवा पेंशन लगाने तथा गांव मांडखेड़ी निवासियों ने गांव पंजेटो से मांडखेड़ी तक सड़क की मरम्मत कराने आदि मांगें रखीं। कंवरपाल ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर बिजली निगम के एसडीओ पंकज देसवाल, कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ सतीश गर्ग, मार्केट कमेटी छछरौली व जगाधरी के सचिव संत कुमार, एसडीओ पंचायती राज करनैल सिंह, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सौरभ अहलावत, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अरुण कंसल,  बिजली निगम के जेई सुमेर चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतदेव, भाजपा नेता कपिल मुनीष गर्ग, मुकेश दमोपुरा, राजकुमार अत्री, ओमप्रकाश अरोड़ा, तेजपाल शर्मा, निकुंज गर्ग, सुखबीर शर्मा, संजीव सैनी नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed