{"_id":"583dc7064f1c1b0c1ede65af","slug":"yamuna-nagar-jagrukta-karyakram","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म दिखाकर लोगों को बताया कैसे बचाएं जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म दिखाकर लोगों को बताया कैसे बचाएं जल
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
m
- फोटो : m
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की वासो विंग द्वारा छछरौली के एसडीओ कार्यालय में पंचायतों को हस्तांतरित नलकूप आधारित पेयजल वितरण कार्यक्रम का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने की वहीं, इसमें वासो की जिला सलाहकार रजनी गोयल विशिष्ट अतिथि रही। शिविर में कोट मुस्तरका, नाहर ताहरपुर, शेरपुर, अराइयांवाला, मेहर माजरा, लोहरीवाला, गनौला, बहादुरपुर, नंदगढ़, दसौरा के सरपंच, पंच, पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर एवं आंगनबाड़ी वर्कर ने हिस्सा लिया। रजनी गोयल ने उन से कहा कि जिन पंचायतों को ट्यूबवेल हैंडओवर कर रखे हैं, उन्हीं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। यह तभी संभव होगा, जब हम पानी व्यर्थ नहीं बहने देंगे। एसडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचायते अपना रिकार्ड दुरुस्त रखें। उन्होंने मौके पर रख-रखाव की जानकारी भी दी। जगाधरी लैब से आए तकनीशियन सुखविंद्र ने पानी के जांच की विधि बताई। कार्यक्रम के समापन से पहले आए हुए प्रतिनिधियों को एक फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान जल बचाने संबंधी पंपलेट एवं फिल्ड टेस्टिंग किट भी वितरित की गईं। जल एवं स्वच्छता कमेटी के कार्यों की जानकारी से भी उन्हें अवगत कराया गया। मौके पर जेई संजीव कुमार, फिटर करण सिंह, सरपंच सुभाष कुमार, सराफत अली, इमरान पंच, राजेश कुमार, वेदप्रकाश पंच, अशोक कुमार, राजबीर, गुरमीत सिंह, बृजपाल, गीता रानी ने भी विचार रखे।