फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, dhanteras,bazar me kharid

बर्तनों की हुई बंपर सेल, 500 से अधिक बिके वाहन

Fri, 28 Oct 2016 11:08 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 28 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, dhanteras,bazar me kharid
kj - फोटो : kj
जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। इस बार धनतेरस पर बाजार सुबह से देर शाम तक गुलजार रहे। बाजारों में खूब रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीददारी की। सुबह से शुरू हुआ खरीददारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। उपभोक्ताओं ने ज्वैलरी, बर्तन, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक आइट्म्स की सबसे अधिक खरीदारी की।
विज्ञापन


धनतेरस पर सिर्फ सेाने-चांदी, बर्तन व वाहनों की बिक्री नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम व गारमेंट्स मार्केट ने भी अच्छा बिजनेस किया। मीरा बाजार के दुकानदार राजकुमार ने कहा कि मार्केट में अच्छा काम रहा। इसी तरह गारमेंट व्यापारी गुलशन ने बताया कि पहले धनतेरस पर कपड़ों की बिक्री ढीली रहती थी। मगर अब हर कोई कुछ न कुछ नया खरीदना चाहता है। ऐसे में सोमवार को बाजार में उम्मीद से अच्छा बिजनेस हुआ। इसी तरह धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खूब मारामारी रही। कई बाइक एजेंसियों ने एक ही दिन सौ बाइक की डिलीवरी दी और कईयों की बुकिंग की। ये आंकड़ा बीते साल की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन


सराफा बाजार में हुआ तीन करोड़ का कारोबार
ट्विन सिटी में इस बार धनतेरस पर व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। यमुनानगर-जगाधरी शहर में ज्वैलर्स की करीब तीन सौ दुकानें हैं। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने धनतेरस पर तीन करोड़ से अधिक की खरीददारी की। इस बार सोने चांदी के सिक्के और मूर्तियों की बिक्री ज्यादा हुई है। चांदी के पत्ते पर फोटो फ्रेम भी ग्राहकों ने खूब खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन बाजार भी रहा गुलजार
जगाधरी। धनतेरस पर जगाधरी का बर्तन बाजार भी पूरी तरह गुलजार नजर आया। बर्तनों की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी नजर आई। एक अनुमान के मुताबिक केवल जगाधरी बर्तन बाजार में धनतेरस के दिन करीब एक करोड़ रुपये के बर्तन बिकें। द जगाधरी मेटल मैन्युफक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन की खरीददारी को सबसे शुभ माना जाता है।

लोग अपने सामर्थ के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते हैं। जगाधरी बर्तन बाजार में 100 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं। पिछले कई माह से बर्तन बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा था। यह मंदी धनतेरस पर छटी नजर आई।  शुक्रवार सुबह धनतेरस पर जब बर्तन बाजार खुला, तो ग्राहकों की आवाजाही दुकानों पर शुरू हो गई।  दोपहर के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।


बर्तनों की खरीददारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को देखकर कर सभी दुकानदारों तथा व्यापारियों के चेहरे खिलें नजर आए। बर्तनों की खरीददारी के दौरान ग्राहकों में डिनर सेट, गिलास सेट, च मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, इंपोरटिड केतली, कप सेट, बाल्टी, लुटिया, इंपोरटिड डिनर सेट, पूजा की थाली, थॉर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा कई ग्राहकों ने अपनी बेटी की शादी में दिए जाने वाले बर्तनों की खरीददारी भी जमकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed